फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में दर्दनाक हादसा: बेटा-बेटी का छूटा साथ, बाप के सपने भी हुए सुपुर्दे खाक; रिपोर्ट में ये आई मौत की वजह

Thu, 29 May 2025 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 29 May 2025 10:09 AM IST
सार

यूपी के कानपुर के कल्याणपुर में उल्टी दिशा से आए लोडर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार भाई-बहन हादसे में घायल हो गए। दोनों पौने घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे, दोनों भाई-बहन की मौत हो गई। राहगीर वीडियो बनाते रहे। 

विज्ञापन
Kanpur accident Son and daughter parted ways Father dreams also shattered see photos
Kanpur accident - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्याणपुर में हुए दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद भाई-बहन के शव मसवानपुर स्थित घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। 


पिता मो. शकील और मां खुशनुमा बेसुध हो गई। कशिश बहन के शव से लिपटकर रोने लगी। वह चिलता-चिल्ला कर रोते हुए कह रही थी कि अब अप्पी किसे कहेंगे... उसका रोना देखकर पास खड़ी महिलाओं की आंखें भी नम हो गई। 
 
Kanpur accident Son and daughter parted ways Father dreams also shattered see photos
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते एंबुलेंस कर्मी और पुलिस - फोटो : संवाद
हर कोई परिवार को ढाढ़स बंधाता दिखाई दिया। मां बस एक ही रट लगाए थी... मेरा घर बर्बाद हो गया। बेटा चला गया... बेटी चली गई... अब किसके सहारे जिंदगी जिएंगे। बेटी की तमन्ना थी कि वह चिकित्सा के क्षेत्र में भविष्य बना परिवार का नाम रोशन करें। उसकी तमन्ना भी अधूरी रह गई।
 
Kanpur accident Son and daughter parted ways Father dreams also shattered see photos
हादसे के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
राजस्थान से परीक्षा देकर सुबह लौटी थी 
मो. शकील ने बताया कि वह दो दिन पहले बेटी को लेकर राजस्थान के फतेहपुर गए थे। यहां उसका नर्सिंग का पेपर था। बेटी उनके साथ ही मंगलवार देर रात करीब दो बजे घर लौटकर आई थी। पिता के मुताबिक उन्हें साढ़े सात बजे घटना की जानकारी हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur accident Son and daughter parted ways Father dreams also shattered see photos
हादसे के बाद तड़पते भाई-बहन, वीडियो बनाते लोग - फोटो : संवाद
सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट आने और खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। हादसे का पता चलते ही मां खुशनुमा बानो, बहन कशिश, एलिस, मंतशा बेसुध हो गई। घरवाले रो-रोकर बेहाल हैं। 
 
विज्ञापन
Kanpur accident Son and daughter parted ways Father dreams also shattered see photos
हादसे के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
लोगों की संवेदनशीलता पर सवाल, नहीं की मदद 
कल्याणपुर में जिस जगह हादसा हुआ है, वहां से पनकी रोड पुलिस चौकी मजर 800 मीटर दूर है, जबकि एक किलोमीटर के आसपास कल्याणपुर थाना पड़ता है। वहीं, करीब सवा दो किलोमीटर की दूरी पर कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed