फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: पिछले महीने ही धूमधाम से मनाई थी शादी की पहली सालगिरह... ढाई साल के मासूम को मां के लौटने का इंतजार

Wed, 16 Apr 2025 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Apr 2025 03:11 PM IST
सार

कानपुर में जीटी रोड पर बिठूर थानाक्षेत्र के नारामऊ में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दो शिक्षिकाओं समेत तीन की मौत हो गई। जबकि 
कार सवार एक शिक्षिका की हालत गंभीर है। 
 

विज्ञापन
Kanpur Accident News Vishal Car Driver Died in Bithur Road Accident Details News in Hindi
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाला कार चालक विशाल तीन बहनों ईशू, आरती और निप्पी में इकलौता था। पिछले साल 7 मार्च 2024 को उसकी शादी कल्याणपुर निवासी तान्या दुबे से हुई थी। पड़ोसी महिला ने बताया कि पिछले माह ही विशाल ने धूमधाम से शादी की पहली सालगिरह मनाई थी।


इसमें आसपास के लोगों को भी निमंत्रण दिया था। घटना के बाद जब विशाल का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पति के शव से लिपटी तान्या पहले बेसुध हो गई। फिर होश में आकर बोली कि दस दिन पहले उसका मंगलसूत्र टूट गया था। दो दिन से अजीब-अजीब से सपने भी आ रहे थे। हालांकि विशाल ने वहम होने की बात कहकर टाल दिया लेकिन क्या पता था कि उसका सुहाग ही मिट जाएगा। 
Kanpur Accident News Vishal Car Driver Died in Bithur Road Accident Details News in Hindi
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
'हादसे में विशाल भईया नहीं रहे'
वहीं, बेटे का शव देखकर मां ने रोते हुए बताया कि विशाल का जाने का मन नहीं था। हालांकि टीचरों के परेशान होने की बात कहते हुए कार निकाल ली थी। वहीं, मोहल्ले की रहने वाली एक युवती विशाल और तान्या की फोटो दिखाते हुए भावुक हो गई। बोली, सब लोग साथ में ही बरगद पूजा में गए थे। तभी से फोटो मोबाइल में पड़ी है। विश्वास ही नहीं हो रहा कि आज हादसे में विशाल भईया नहीं रहे।
Kanpur Accident News Vishal Car Driver Died in Bithur Road Accident Details News in Hindi
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पहले परचून की दुकान चलाता था
टैक्सी में चलाने के लिए कार खरीदने से पहले विशाल घर में ही स्थित परचून की दुकान पर बैठता था। परिजनों ने बताया कि छह महीने पहले ही विशाल ने सकेंड हैंड कॉमर्शियल कार खरीदी थी, जिसे ओला से अटैच करने के बाद खुद ही चलाता था। उसी कार से वह प्रतिदिन शिक्षिकाओं को छोड़ने उन्नाव भी जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Accident News Vishal Car Driver Died in Bithur Road Accident Details News in Hindi
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी कर्मियों को ले जा रही थी बस चालक
एसीपी अभिषेक पांडेय के अनुसार हादसे के वक्त बस में करीब एक दर्जन फैक्टरी कर्मी मौजूद थे। बस चालक उन्हें छोड़ने फैक्टरी जा रहा था। अचानक हुए हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई थी। फैक्टरी कर्मियों के अनुसार बस चालक कार को सामने आता देख बस में ब्रेक मारने का प्रयास भी किया था। लेकिन दोनों वाहनों की गति तेज होने के चलते हादसा हो गया।
 
विज्ञापन
Kanpur Accident News Vishal Car Driver Died in Bithur Road Accident Details News in Hindi
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ढाई साल के मासूम को मां के लौटने का इंतजार 
कानपुर हादसे की खबर से अनजान ढाई साल का मासूम बेटा मां आकांक्षा का इंतजार कर रहा है। हादसे के बाद घर में रोना-पिटना मचा है लेकिन उस मासूम को शायद इंतजार है कि अभी मां आ रही होंगी। कल्याणपुर मिर्जापुर निवासी आकांक्षा मिश्रा (37) के पड़ोसी शिव प्रकाश तिवारी ने बताया कि सोमवार को घर आने के बाद मंगलवार को स्कूल खुला था। सुबह ढाई साल के बेटे को घर छोड़कर स्कूल गई थी। मासूम को यह नहीं पता था कि अब शायद उसे मां का प्यार नसीब नहीं होगा। मासूम बेटा सबका प्यारा है। मोहल्ले में हर कोई उसके साथ खेलता है। हादसे के बाद हर कोई बेटे को लेकर दुलार कर रहा है लेकिन वह मम्मी को बुला रहा है उसका किसी के पास जवाब नहीं है। उसके सवाल के सामने हर कोई वेबस दिख रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed