{"_id":"5efb8b1d32124d5e94062f85","slug":"journalist-murder-case-of-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लेडी डॉन के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट बनी पत्रकार शुभममणि हत्याकांड की वजह, बोली देखकर खौल उठा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी डॉन के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट बनी पत्रकार शुभममणि हत्याकांड की वजह, बोली देखकर खौल उठा था खून
Wed, 01 Jul 2020 08:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 01 Jul 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
लेडी डॉन दिव्या अवस्थी (हत्या की आरोपी), शुभममणि त्रिपाठी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के चर्चित पत्रकार शुभममणि हत्याकांड की मुख्य आरोपी उन्नाव की लेडी डॉन और भूमाफिया दिव्या अवस्थी को पुलिस ने पति और देवर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दिव्या व शुभममणि के बीच कई साल से खींचतान थी। लॉकडाउन में प्रवासियों व गरीबों की मदद के लिए भोजन, राशन वितरण करने पर शुभममणि ने सोशल मीडिया पर दिव्या व उसके परिवार के खिलाफ लगातार पोस्ट डालने का सिलसिला शुरू कर दिया था।
दिनदहाड़े गोली मारकर हुई थी हत्या
- फोटो : amar ujala
इससे दिव्या खुद को अपमानित महसूस कर रही थी। 31 मार्च रात 9:30 बजे शुभममणि ने फेसबुक पर एक पोस्ट में ‘उचक्के बने समाजसेवी’ लिखा तो दिव्या बौखला गई और उसने शुभम की हत्या की साजिश रच डाली। सोमवार को स्वॉट टीम ने शुभममणि की हत्या की पटकथा लिखने वाली दिव्या अवस्थी उसके पति व दो शूटराें समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल एक मुख्य शूटर अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
दिव्या अवस्थी
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय व एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पोनी रोड झंडा चौराहा निवासी प्रापर्टी डीलर व पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी (28) की 19 जून को उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ही सहजनी मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में शुभम के भाई ऋषभ ने शक्ति नगर निवासी भूमाफिया दिव्या अवस्थी, उसके पति कन्हैया अवस्थी समेत 10 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दिव्या और अन्य आरोपी
- फोटो : amar ujala
23 जून को पुलिस ने नामजद आरोपियों में शहनवाज को हिरासत में ले लिया तो उसने दिव्या की पोल खोल दी। इसके बाद पुलिस से दिव्या उसके पति व शूटरों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी भूमाफिया दिव्या अवस्थी, उसके पति कन्हैया अवस्थी, गंगाघाट के अहमद नगर निवासी सूफियान, मिश्रा कालोनी के संतोष बाजपेई व दो शूटरों में कानपुर के बांसमंडी, अनवरगंज निवासी शानू उर्फ गांधी व तलाक महल, बेकनगंज के टीपू सुल्तान उर्फ राशिद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
लेडी डॉन दिव्या अवस्थी
- फोटो : amar ujala
इनके पास से एक कार, घटना में प्रयुक्त दो बाइक, 3 तमंचा व दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक शुभममणि ने 31 मार्च को फेसबुक पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उसने लिखा कि वार्ड नंबर 14 में चोर उचक्के और लुटेरे बन चुके हैं समाजसेवी। नगर की माताएं, बहनें सतर्क रहें। राशन देने के बहाने घर की कीमती चीजों पर साफ कर सकते हैं हाथ। इस पोस्ट पर दिव्या अवस्थी इतना बौखला गई कि उसने शुभममणि को रास्ते से हटाने का फैसला ले लिया।