फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Unrest in Europe dampens joy of travel 50%  people cancel their trips blow to tour and travel operators

कानपुर: यूरोप की अशांति ने छीनी सफर की खुशी, 50% लोगों ने रद्द की यात्रा, टूर-ट्रैवल्स कारोबारियों को झटका

Tue, 27 Oct 2026 12:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 27 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर से नवंबर और दिसंबर में यूरोप जाने की तैयारी कर रहे लगभग 50 प्रतिशत यात्रियों ने वहां चल रही अशांति व हिंसक प्रदर्शनों के चलते अपने ट्रैवल प्लान रद्द कर दिए हैं। ट्रेवल ऑपरेटरों के अनुसार, फ्रांस जाने वाले 60% और इटली जाने वाले 60% लोगों ने अपनी फ्लाइट और होटल बुकिंग कैंसिल करा दी है।

विज्ञापन
Kanpur Unrest in Europe dampens joy of travel 50%  people cancel their trips blow to tour and travel operators
यूरोप के कई देशों में जनाक्रोश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूरोप में अशांति से शहरवासी भी प्रभावित हो रहे हैं। कानपुर से नवंबर से दिसंबर में यूरोप के देशों की यात्रा की तैयारी कर रहे औसत सात हजार लोगों में से 50 प्रतिशत ने अपनी बुकिंग कैंसिल करा दी है। ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि अचानक हुए इस घटनाक्रम से कानपुर के टूर एंड ट्रैवल्स कारोबारियों को तगड़ा आर्थिक झटका लगा है।

विज्ञापन

अक्तूबर में फ्लाइट न मिलने से करीब पांच सौ लोग यूरोप देशों की यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं। ट्रैवल एजेंसी संचालक शारिक अल्वी ने बताया कि सऊदी की रियाद और दम्माम एयरपोर्ट से कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर रखी हैं, जिससे शहरवासी यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं। जेद्दाह एयरपोर्ट से कुछ उड़ाने जा भी रही हैं, तो उनमें सीटें लगभग फुल हैं और जो खाली हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

नई बुकिंग बिल्कुल बंद है
उनका किराया दोगुना हो गया है, जबकि यात्रा पर जाने वाले इन लोगों ने अपनी बुकिंग छह महीने पहले से की थी। इसमें कुछ वे लोग भी हैं, जो रोजगार के लिए यूरोप जाना चाह रहे हैं। नई बुकिंग बिल्कुल बंद है। ट्रैवल एजेंसी संचालक पुनीत चावला ने बताया कि लोग अपनी बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं। सबसे ज्यादा फ्रांस, इटली, स्पेन जैसे देशों में जाने से लोग घबरा रहे हैं।

विज्ञापन

फ्लाइट और होटल बुकिंग करा दी कैंसिल
ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटर्स के अनुसार, नवंबर व दिसंबर महीने में फ्रांस जाने वाले दो हजार लोगों में 60 प्रतिशत ने अपनी फ्लाइट और होटल बुकिंग कैंसिल करा दी हैं। वहीं एक हजार में छह सौ लोगों ने इटली जाने से मना कर दिया है। पिछले 15 दिनों में नई बुकिंग भी नहीं हुई है। इससे आने वाले समय में भी बुकिंग प्रभावित रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी कारणों से कुछ लोग यात्रा पर अडिग
इस आपाधापी के बीच वे लोग अभी भी अपनी यात्रा पर अडिग हैं जिनका जाना निहायत जरूरी है। आंकड़ों के मुताबिक, केवल आवश्यक कार्यों, जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठकों, आधिकारिक अनुबंधों, उच्च शिक्षा या आपातकालीन पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले ही तयशुदा कार्यक्रम के तहत फ्रांस जाएंगे। इन यात्रियों का कहना है कि उनके लिए यह यात्रा टालना संभव नहीं है।

एयरलाइंस और होटलों से रिफंड की प्रक्रिया शुरू
एयरलाइंस और होटलों से रिफंड लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिससे ऑपरेटरों की व्यस्तता बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि जब तक फ्रांस के हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते और वहां की सरकार की तरफ से सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व आश्वस्त करने वाला संदेश नहीं मिलता, तब तक पर्यटन के लिहाज से नए बुकिंग आंकड़े सुधरने की कोई उम्मीद नहीं है।

ये हैं मामले

शादी की सालगिरह पर दस दिन का टूर टाला
स्वरूप नगर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर दम्पति ने मैरिज एनिवर्सरी पर फ्रांस और स्विट्जरलैंड की दस दिवसीय यात्रा के लिए महीनों पहले एडवांस बुकिंग करा रखी थी लेकिन पेरिस और अन्य शहरों में हिंसक प्रदर्शनों की वजह से उनके परिवार ने प्लान कैंसिल कर दिया। अब वे देश के भीतर ही किसी शांत हिल स्टेशन पर जाने का विचार कर रहे हैं।

फ्रांस ट्रिप का पूरा पैकेज निरस्त कर दिया
सिविल लाइन्स के एक व्यापारी परिवार ने अपने बच्चों की छुट्टियों के लिए फ्रांस ट्रिप का पूरा पैकेज बुक किया था लेकिन फ्रांस के खराब हालात देखते हुए उन्होंने टूर ऑपरेटर से संपर्क कर बुकिंग निरस्त करा दी।

पांच दोस्तों ने कैंसिल करा दीं एयरलाइंस की टिकट
किदवई नगर के पांच दोस्तों का ग्रुप अगले महीने फ्रांस के ऐतिहासिक स्थलों और कला संग्रहालयों को देखने जाने वाला था लेकिन फ्रांस के बिगड़े हालात और आवाजाही में दिक्कतों को देखते हुए ग्रुप ने एयरलाइंस टिकट और होटल बुकिंग कैंसिल करा दीं।

बच्चों ने माता-पिता को सैर से रोका
अशोक नगर निवासी एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर दम्पति ने अपनी रिटायरमेंट की सेविंग से फ्रांस और यूरोप के अन्य देशों की सैर का सपना देखा था लेकिन वहां के हालात देख उनके बच्चों ने यात्रा पर जाने से रोक दिया।

अगस्त में ठीक थे हालात
तिलक नगर निवासी एकता ने बताया कि परिवार के साथ डेढ़ महीने पहले घूमने गई थीं। स्विटजरलैंड से लेकर वेनिस शहर सभी जगह घूमे। अगस्त में गए थे और सितंबर में लौटे। तब तक हालात ऐसे नहीं थे। इस तरह के हालात में में तो जाने की सोचते तक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed