कानपुर के बिल्हौर के अरौल में शुक्रवार सुबह सराफ अजय कटियार ने पत्नी की मौत वाले दिन दो बेटों रुद्र (12) और शुभम (7) को ईंट से कुंचने के बाद खुद भी जान दे दी। छोटे बेटे की मौत हो गई जबकि बड़ा बेटा गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके से एक सुसाइड नोट, जहर की खाली शीशी और खून से सनी ईंट मिली है। सराफ की पत्नी की मौत 19 दिसंबर 2022 को हुई थी। वह तब से मानसिक रूप से परेशान था। सराफ ने सुसाइड नोट अपने पिता के नाम लिखा है।
2 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरौल पुलिस को शुक्रवार की सुबह 10 बजे सूचना मिली कि आचार्यनगर निवासी सराफ अजय कटियार (35), बेटे रुद्र और शुभम के साथ कमरे में बंद हैं। मेनगेट नहीं खुल रहा है। पुलिस ने परिजन और पड़ोसियों के सहयोग से किसी तरह गेट खोला।
3 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़े थे दोनों बेटे
आंगन मे दोनों बेटे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़े थे। पास में ही अजय भी बेसुध पड़ा था और गले में फंदा बंधा था। पुलिस ने तीनों को बिल्हौर सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने अजय और शुभम को मृत घोषित कर दिया। रुद्र को हैलट रेफर कर दिया गया।
4 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटों के सिर ईंट से कूंचने के बाद खाया जहर
पुलिस के अनुसार, उसने बेटों के सिर ईंट से कूंचने के बाद खुद पहले जहर निगला फिर साड़ी के सहारे फंदा लगाने की कोशिश की लेकिन फंदा टूटने से वह नीचे गिर गया।
5 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में था सराफा कारोबारी
डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी, एसीपी बिल्हौर मंजय सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। डीसीपी दिनेश चंद्र ने बताया कि परिजनों की बातचीत से पता चला है कि सराफा कारोबारी पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में था। उसके माता-पिता हाशिमपुर में रहते हैं। सूचना पर वह भी आ गए।