{"_id":"5a6371364f1c1b7b268b5715","slug":"jasleen-commited-suicide-after-facebook-live","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: फेसबुक लाइव पर वीडियो अपलोड कर जसलीन ने 'मौत को गले लगाया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: फेसबुक लाइव पर वीडियो अपलोड कर जसलीन ने 'मौत को गले लगाया'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 21 Jan 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
जसलीन द्वारा बनाए गए वीडियो का एक दृश्य, जसलीन की पुरानी फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैं अपने पूरे होशो-हवास में सुसाइड कर रही हूं। सुसाइड का रीजन सिर्फ मेरे सास और ससुर हैं, मैं मिक्कू (पति) के साथ रहना चाहती हूं। लेकिन न मैं उसके साथ रह पा रही हूं और न ही छोड़ पा रही हूं। मेरे मरने की यही वजह है और कोई वजह नहीं...’ अपनी फेसबुक पोस्ट पर यह बयान लाइव करने के बाद कानपुर पांडु नगर निवासी लोहा कारोबारी की पत्नी जसलीन ने गंगा बैराज से छलांग लगा दी। गोताखोरों ने विवाहिता को गंगा से निकाला और हैलट लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोहना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी मायके वालों को दी।
पवनीत सिंह गांधी लोहा कारोबारी हैं
अपने पति के साथ जसलीन (पुरानी तस्वीर)
कानपुर पांडु नगर माडल टाउन एच ब्लाक में रहने वाले पवनीत सिंह गांधी लोहा कारोबारी हैं। इनकी दादा नगर में बाल्टी और तसला बनाने की फैक्ट्री भी है। पवनीत की शादी पांच साल पहले जयपुर विद्याधर नगर सेक्टर - दो निवासी टायर-ट्यूब कारोबारी की बहन जसलीन (30) से हुई थी। दंपति के चार वर्षीय बेटा समरजीत है। शनिवार दोपहर जसलीन अपनी कार से गंगा बैराज पहुंची और फेसबुक लाइव पर आपबीती बताकर गंगा में छलांग लगा दी। जानकारी मिलते ही पति पवनीत, सास लाड़ी और ससुर जसवीर सिंह गांधी सहित अन्य लोग हैलट पहुंचे। पति पवनीत ने पुलिस को बताया कि सीए की परीक्षा में फेल होने पर पत्नी जसलीन ने आत्महत्या की है।
जसलीन ने सास और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
जसलीन द्वारा बनाए गए वीडियो का एक दृश्य, पति के साथ जसलीन की फाइल फोटो
उधर, सूचना मिलते ही मायके से मां परमजीत कौर, भाई जसपाल, कमलदीप सहित अन्य लोग शहर के लिए रवाना हुए। जसलीन के भाई जसपाल ने फोन पर बताया कि शुक्रवार को जसलीन बेटे के साथ जयपुर आना चाहती थी, लेकिन पति ने उसे पूरी तैयारी होने के बाद भी नहीं आने दिया। मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। कोहना एसओ ने बताया कि फेसबुक पर अपलोड वीडियो में जसलीन ने सास लाड़ी गांधी और ससुर जसवीर सिंह गांधी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मायके वालों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर वीडियो देखकर घर में मचा हड़कंप
जसलीन द्वारा बनाए गए वीडियो का एक दृश्य, जसलीन की डेड बॉडी सुसाइड के बाद
फेसबुक पर जसलीन के वीडियो को कई रिश्तेदारों और सहेलियों से देखा। इसके बाद फोन पर उसके भाई को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही भाई ने फोन पर जसलीन से संपर्क किया तो पुलिस ने बताया कि युवती ने गंगा बैराज से कूदकर सुसाइड कर लिया है।
विज्ञापन
पति ने पुलिस को किया गुमराह
जसलीन के पति से पूछताछ करती पुलिस
आत्महत्या के बाद पति पुलिस को गुमराह करता रहा। पूछताछ के दौरान कभी बीमारी तो कभी परीक्षा में फेल होने की जानकारी दी। पुलिस से फेसबुक पर वीडियो वाली बात नहीं बताई। मायके वालों से पुलिस ने संपर्क किया तो हकीकत सामने आई।