फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाली का उजड़ा सुहाग, रूपा के सिर से उठा साया: श्रमिक की मौत पर जाम-हंगामा, तीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 08:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Jun 2023 08:16 AM IST
विज्ञापन
Jam and uproar over laborers death in unnao, report of murder filed on three on fathers Tahrir
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर क्षेत्र में डंपर की टक्कर से मंगलवार को हुई ईट-भट्ठा श्रमिक की मौत की घटना में परिजनों हत्या का आरोप लगाते हुए बुधवार सुबह संडीला मार्ग चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब चार घंटे तक जाम और हंगामा चला।



पिता भट्ठा के ठेकेदार सहित चार पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन श्रमिकों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आश्वासन दिया कि ठेकेदार घटना में संलिप्तता की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गोटपाली निवासी नेकराम (22) एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था।  सोमवार रात करीब दो बजे ठेकेदार उसे कार से साथ लेकर गया था। करीब दो घंटे बाद चार बजे संडीला मार्ग पर डंपर की टक्कर से उसकी मौत की सूचना दी।

Jam and uproar over laborers death in unnao, report of murder filed on three on fathers Tahrir
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन पहले साथी श्रमिकों से हुई थी मारपीट
मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार की तैयारी थी। तभी किसी ने मृतक के पिता खुशीलाल को तीन दिन पहले साथी श्रमिकों से नेकराम की मारपीट की बात बताई। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया।

Jam and uproar over laborers death in unnao, report of murder filed on three on fathers Tahrir
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर शव रखकर हंगामा
पिता ने ठेकेदार सहित चार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए सुबह करीब आठ बजे संडीला-बांगरमऊ मार्ग चौराहा के पास शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर बांगरमऊ और बेहटा मुजावार पुलिस फोर्स के साथ सीओ पंकज सिंह पहुंचे और पिता से मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jam and uproar over laborers death in unnao, report of murder filed on three on fathers Tahrir
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

कच्ची ईंटें भरने के लिए ले जाता था साथ
पिता ने बताया कि काजीपुर गांव निवासी ठेकेदार संजय बेटे को रोज कार से कच्ची ईंटें भरने के लिए साथ ले जाता था। सोमवार रात दो बजे भी साथ लेकर गया था। ठेकेदार के साथ भगवंतपुर गोटपाली गांव निवासी इरफान, मोनू और लल्लन भी थे।

विज्ञापन
Jam and uproar over laborers death in unnao, report of murder filed on three on fathers Tahrir
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

रास्ते में विवाद के बाद कर दी हत्या
आरोप लगाया कि रास्ते में बेटे से इन सभी का विवाद हुआ और इन सभी ने मिलकर उसकी हत्या करने के बाद शव सड़क पर फेंक दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने इरफान, मोनू और लल्लन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामला शांत कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed