Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधिवक्ता हत्याकांड: सात साल पहले खरीदी जमीन पर था विवाद; 31 अक्तूबर को पहले बेटे की मौत; उसी तारीख में हत्या

Tue, 03 Nov 2026 01:41 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 03 Nov 2026 01:41 PM IST
सार

जालौन के अधिवक्ता हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। अधिवक्ता की हत्या विवादित जमीन को लेकर हुई। दरअसल, हांसा मौजा में करीब सात साल पहले प्रॉपर्टी डीलर इंद्रजीत यादव ने कालपी के रामगंज निवासी अपर्णा सिंह पत्नी उदय प्रताप सिंह से लगभग छह हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर गयादीन अहिरवार भी अपना दावा कर रहे थे। जमीन को लेकर चकबंदी न्यायालय और सिविल कोर्ट में मुकदमे चल रहे थे। 

विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: 7-Year-Old Land Dispute, Abduction Plot Hatched on October 28
jalaun lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन का सुपारी किलर कानपुर के वरुण विहार बस्ती निवासी मोनू यादव उर्फ पवन पेशवर अपराधी है। वह तीन साल पहले मामूली विवाद में एक युवक की ईंट से कूंचकर हत्या के मामले में जेल भेजा जा चुका है।


वह बड़ा गांजा तस्कर भी है। हरियाणा, छत्तीसगढ़, यूपी के मथुरा में उसके खिलाफ गांजा तस्करी के कई मुकदमे हैं। हत्या के मामले में जेल से छूटकर आने के बाद उड़ीसा से गांजा तस्करी करने गया था जहां छत्तीसगढ़ के रायपुर के तेलीबांधा थाना पुलिस ने उसे 15 किग्रा गांजे के साथ दबोच लिया। वह दो माह पहले ही जेल से छूटकर बस्ती में रहने आया था। मूलरूप से गुजरात का रहने वाला है। यहां बस्ती में पत्नी राधिका के साथ रहता है।
Trending Videos
Jalaun Lawyer Murder: 7-Year-Old Land Dispute, Abduction Plot Hatched on October 28
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरारी काटने में माहिर
पुलिस सूत्रों के अनुसार मोनू फरारी काटने में माहिर है। वह मोबाइल भी नहीं रखता है। अगर किसी से बात करनी होती है तो परिचितों के मोबाइल का प्रयोग करता। जिस मोबाइल के सिम से अधिवक्ता गयादीन से बात की वह उसके पिता के नाम पर दर्ज है। मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

 
Jalaun Lawyer Murder: 7-Year-Old Land Dispute, Abduction Plot Hatched on October 28
कानपुर में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्वेश के पिता होमगार्ड, आशीष चलाता था दुकान
मुठभेड़ में गिरफ्तार बर्रा विश्वबैंक एच ब्लॉक निवासी सर्वेश शुक्ला उर्फ सब्बू के पिता होमगार्ड हैं। परिवार में मां, दो बहनें और एक बड़ा भाई है। सर्वेश गाड़ी चलाता है। हालांकि, तीन माह पहले इसने दूसरे आरोपी गुजैनी के पिपौरी न्यू डायमंड सिटी निवासी आशीष विश्वकर्मा के साथ मिलकर जरौली फेज टू पुलिस चौकी के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: 7-Year-Old Land Dispute, Abduction Plot Hatched on October 28
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्वेश पर 2023-24 में मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं। आशीष पर भी मारपीट का एक मुकदमा है। वरुण विहार निवासी केशव कटियार का आपराधिक इतिहास नहीं मिला। पता चला कि यह कार-बाइक धुलाई का काम करता था।
 
विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: 7-Year-Old Land Dispute, Abduction Plot Hatched on October 28
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हनक बनाने के लिए थामा मोनू का हाथ
इलाकाई लोगों के मुताबिक आशीष विश्वकर्मा इलाके में हनक जमाने के लिए अपराधियों के साथ उठने बैठने लगा था। यही हाल केशव कटियार का रहा। इसी दौरान हत्या के बाद जेल से छूट कर आए मोनू से दोनों ने यारी बढ़ाई। इधर जब मोनू ने हत्या की सुपारी ली तो सभी को दो-दो लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed