{"_id":"5e1aaf2c8ebc3e87ba6459c8","slug":"jaipur-mother-and-son-murder-case-shweta-husband-used-to-find-ways-on-youtube-for-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां-बेटा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, व्हाट्सएप चैट से सामने आया सच, यह तरीका जानकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, व्हाट्सएप चैट से सामने आया सच, यह तरीका जानकर पुलिस भी हैरान
Sun, 12 Jan 2020 11:01 AM IST
शाहरुख खान
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर के दोहरे हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि श्वेता का पति रोहित पत्नी और बेटे की हत्या की साजिश बहुत पहले से रच रहा था। वह यूट्यूब पर हत्या के तरीके खोजता था। हत्यारोपी सौरभ को दिल्ली में हुए एक हत्याकांड की खबर का लिंक 23 दिसंबर को व्हाट्सएप पर भेजा था।
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। इसमें रोहित की सौरभ से हुई व्हाट्सएप चैट हुई और घटनास्थल पर सौरभ के मोबाइल की लोकेशन शामिल है। दोनों लगातार आपस में बातचीत कर रहे थे। रोहित के मोबाइल को जांचा गया तो पता चला कि वह यूट्यूब पर हत्या के तरीकों के बारे में देखता था।
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के मुताबिक 21 दिसंबर को दिल्ली केबाबा हरिदास नगर के ढिचाऊं कलां गांव में इंजीनियर सुदेश ने पत्नी स्नेहा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। फिर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस खबर का लिंक रोहित ने सौरभ को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
बच्चा न होने पर श्वेता को प्रताड़ित करते थे
पुलिस की जांच में एक और तथ्य सामने आया है कि रोहित व श्वेता की शादी साल 2011 में हुई थी। साल 2018 में आईवीएफ के जरिये बेटा श्रीयम हुआ। ऐसे में रोहित व अन्य ससुराल वाले इसके पहले श्वेता को बच्चा न होने की वजह से प्रताड़ित करते थे। इस कारण विवाद शुरू हुआ और रोहित दूसरी युवती से संबंध रखने लगा।
पुलिस की जांच में एक और तथ्य सामने आया है कि रोहित व श्वेता की शादी साल 2011 में हुई थी। साल 2018 में आईवीएफ के जरिये बेटा श्रीयम हुआ। ऐसे में रोहित व अन्य ससुराल वाले इसके पहले श्वेता को बच्चा न होने की वजह से प्रताड़ित करते थे। इस कारण विवाद शुरू हुआ और रोहित दूसरी युवती से संबंध रखने लगा।
विज्ञापन
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
सवालों के लिए तैयार था रोहित, एयरपोर्ट के सीसी कैमरे थे बंद
जयपुर पूर्व के डीसीपी डॉ राहुल जैन ने बताया कि रोहित को पता था कि हत्याकांड के बाद पुलिस सबसे पहले उसी से पूछताछ करेगी। इस वजह से वह पूरी तरह से तैयार था। वह हर एक सवाल का जवाब दे रहा था। वहीं जांच में पता चला कि एयरपोर्ट केजिस एरिया में वह काम करता था या जिधर उसकी मौजूदगी अधिक रहती थी। वहां केसीसीटीवी कैमरे 23 दिसंबर को ही बंद कर दिए गए थे।