फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयपुर हत्याकांड: मां के साथ 21 महीने के मासूम की बेरहमी से हत्या, अब पति की व्हाट्सएप चैट आई सामने

Fri, 10 Jan 2020 12:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Jaipur double murder case: Husband wrote in whatsapp chat, i don't want to see your mouth
श्वेता बेटे के साथ - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में कानपुर की बेटी श्वेता और उसके 21 महीने के बेटा की निर्मम हत्या के बाद अब पति की व्हाट्सएप चैट सामने आई है। पुलिस ने जब श्वेता के पति रोहित तिवारी का मोबाइल खंगाला, तो व्हाट्सएप चैट में इस बात के सबूत मिले हैं कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रोहित ने श्वेता के भाई को मैसेज भेजा था। जिसमें श्वेता के लिए लिखा था कि, ‘मैं तुम्हारा मुंह नहीं देखना चाहता हूं’। श्वेता के पिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि पांच तारीख को बेटी ने मैसेज भेजा था कि रोहित उसे मार देंगे।

 
Jaipur double murder case: Husband wrote in whatsapp chat, i don't want to see your mouth
श्वेता का 21 महीने का बेटा - फोटो : अमर उजाला
इन सब साक्ष्यों से श्वेता के पति पर शक गहरा गया है। श्वेता के मायकेवालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जब तक ठोस सबूत नहीं मिल जाते, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। मायकेवालों का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी श्वेता के सास-ससुर जयपुर नहीं पहुंचे। 

 
Jaipur double murder case: Husband wrote in whatsapp chat, i don't want to see your mouth
इस हालत में मिली थी श्वेता की लाश - फोटो : अमर उजाला
शादी के सात साल बाद हुआ था बेटा
सुरेश ने बताया कि श्वेता की शादी 24 जनवरी 2011 को दिल्ली के गांधी नगर निवासी रोहित तिवारी से हुई थी। शादी के सात साल बाद बेटा श्रीयम हुआ था। आरोप है शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaipur double murder case: Husband wrote in whatsapp chat, i don't want to see your mouth
श्वेता पति रोहित एवं बेटा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से शिकायत करती तो बच जाती
जब पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, तो श्वेता ने अपनी मां माधुरी को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। माधुरी ने बताया कि श्वेता ने कहा था कि वह अब बर्दाश्त नहीं कर सकती है। अब पुलिस से रोहित की शिकायत करेगी। परिजनों का कहना है कि अगर श्वेता पुलिस से शिकायत कर देती तो उसकी व बेटे श्रीयम की जान बच जाती।

 
विज्ञापन
Jaipur double murder case: Husband wrote in whatsapp chat, i don't want to see your mouth
जयपुर में इसी अपार्टमेंट में रहती थी श्वेता - फोटो : अमर उजाला
इसलिए करीबी पर शक
पुलिस ने श्वेता के फ्लैट की बारीकी से जांच-पड़ताल की। इस दौरान कमरे में बेड की चादर पर खून के धब्बे मिले हैं। हर चीज सही जगह पर रखी थी। फ्लैट में जबरन दाखिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। जयपुर पुलिस को आशंका है कि हत्यारा करीबी है, जिसने वारदात को आसानी से अंजाम दिया और भाग गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed