{"_id":"5d28b75f8ebc3e6cb025b7f1","slug":"jai-shriram-sloganeering-case-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदरसे के छात्र को जयश्री राम का नारा बुलवाने के नाम पर पीटने का मामला गर्माया, हिन्दू संगठन आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे के छात्र को जयश्री राम का नारा बुलवाने के नाम पर पीटने का मामला गर्माया, हिन्दू संगठन आक्रोशित
Sat, 13 Jul 2019 08:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Jul 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव कोतवाली के बाहर नारेबाजी कर विरोध प्रकट करते हिन्दू संगठन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेल रहे मदरसे के छात्रों से जय श्री राम का नारा लगवाने के नाम पर गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में भाजयुमो पदाधिकारी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट व दो की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी व भाजयुमो पदाधिकारी-कार्यकताओं ने कोतवाली घेर ली। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने उनको उचित व निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
देर रात हुए बवाल के बाद पुलिस लोगों को समझाती हुए
- फोटो : अमर उजाला
उधर, जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी हुई। इमाम मो. नईम ने पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताकर लोगों को घर लौट जाने को कहा। पूरे दिन शहर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। कई थानों की फोर्स सुबह ही बुला ली गई थी।
उन्नाव कोतवाली के बाद मौजूद हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेल रहे मदरसा दारुल उलूम फैजेआम के छात्रों ने भाजयुमो के जिला मंत्री क्रांती सिंह समेत चार युवकों पर मारपीट व मजहबी नारे लगवाने का आरोप लगाया था। प्रिंसिपल व शहर काजी निसार अहमद मिस्बाही ने क्रांती सिंह, आदित्य शुक्ला, कमल व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव में पूरे दिन चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रातोंरात आदित्य शुक्ला व कमल को हिरासत में ले लिया। इस पर हिंदू संगठनों ने एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार सुबह हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी मनीष सिंह, जिलाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी मिलन कुमार, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, हिंदू सेना के कार्यकर्ता कोतवाली गेट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
गलियों में पूरे दिन पसरा रहा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस फोर्स ने सभी को बाहर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग का ज्ञापन सीओ को देने की कोशिश की लेकिन उन्होंने ज्ञापन नहीं लिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश, सीओ सिटी उमेश चंद्र त्यागी ने कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। सीओ सिटी ने कहा कि किसी हाल में निर्दोषों को जेल नहीं भेजा जाएगा। सीओ सिटी ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया था। एलआईयू के अलावा आईबी पूरी तरह से अलर्ट रही।