{"_id":"5f9d1f888ebc3e9bf4622fcf","slug":"ips-pps-will-learn-by-reading-vikas-dubey-and-jyoti-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू और ज्योति हत्याकांड केस से जुर्म की परतें उधेड़ना सीखेंगे आईपीएस-पीपीएस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू और ज्योति हत्याकांड केस से जुर्म की परतें उधेड़ना सीखेंगे आईपीएस-पीपीएस अफसर
Sat, 31 Oct 2020 04:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 31 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस पीपीएस सिलेबस: विकास दुबे कांड और ज्योति मर्डर केस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को हिला देने वाले बिकरू कांड और चर्चित ज्योति हत्याकांड को अब किताबों में पढ़ाया जाएगा। पुलिस एकेडमी के पाठ्यक्रम में इन दोनों वारदात को शामिल किया गया है। पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए गठित कमेटी ने ये बड़ा बदलाव किया है। शासन से मंजूरी मिलते ही इसका प्रकाशन नवंबर अंत तक हो जाएगा।
आईपीएस पीपीएस सिलेबस: मृतका ज्योति एवं आरोपी पति पियूष
- फोटो : amar ujala
नए बैच के आईपीएस और पीपीएस अफसर इसको पढ़कर बेहतर पुलिसिंग के गुर सीखेंगे। बिकरू कांड में पुलिस की तमाम खामियों का खुलासा हुआ था। इन्हीं खामियों को बताने, ऐसी स्थिति आने पर कैसे मुकाबला करें, इन सभी की सीख देने के लिए इस कांड को पुलिस एकेडमी के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
आईपीएस पीपीएस सिलेबस: ज्योति, हत्यारा पति पियूष, प्रेमिका मनीषा मखीजा
- फोटो : amar ujala
बारीकी सिखाने को ज्योति हत्याकांड भी किया शामिल
2014 में ज्योति हत्याकांड हुआ था। इसमें उसके पति पीयूष ने प्रेमिका की खातिर पत्नी ज्योति की हत्या करवा दी थी। वारदात के बाद उसने पुलिस को गुमराह किया था और ये साबित करने का प्रयास किया था कि बदमाश कार लूटकर ज्योति को अगवा कर ले गए हैं।

आईपीएस पीपीएस सिलेबस: ज्योति (मृतका) और आरोपी पियूष की प्रेमिका मनीषा
- फोटो : amar ujala
मगर पुलिस ने दो सीसीटीवी फुटेज, जिसमें पीयूष की टीशर्ट बदली हुई थी, उसी के जरिये पूरा खुलासा कर दिया था। पीयूष वारदात से पहले जब होटल गया था तब टीशर्ट दूसरी थी और जब वो पुलिस स्टेशन पहुंचा तो दूसरी टीशर्ट थी। इससे पुलिस को शक हुआ था कि जब वारदात होटल से निकलने के तुरंत बाद हुई तो इसने टीशर्ट कब, कहां और क्यों बदली। इन सवालों में पीयूष फंस गया था। इन्हीं बारीकियों को बताने के लिए इस कांड को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस पीपीएस सिलेबस: विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
गेस्ट लेक्चर भी होंगे
पाठ्यक्रम तैयार करने वाली कमेटी ने उन लोगों से गेस्ट लेक्चर कराने की तैयारी है, जो इन घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने हैं। यानी वो पुलिस अफसर जो घटना के वक्त कानपुर में थे, केसों की विवेचना की। इसके अलावा घटना को कवर करने वाले पत्रकारों से भी गेस्ट लेक्चर दिलवाया जा सकता है।
कमेटी ने बिकरू कांड और ज्योति हत्याकांड केस को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। शासन को पाठ्यक्रम भेजकर मंजूरी मांगी गई है। मंजूरी मिलते ही पाठ्यक्रम का प्रकाशन किया जाएगा।
राजीव कृष्णा, एडीजी पुलिस एकेडमी, मुरादाबाद