कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर प्रवेश के दौरान बुधवार को बेपटरी हुई मेमू के दो कोच में गड़बड़ी थी। सूत्रों के मुताबिक इनकी पीवेट पिन जाम थी। इस पिन का काम घुमावदार मोड़ पर बोगियों में लचक पैदा करना होता है।
{"_id":"5d68140f8ebc3e01431bf01b","slug":"investigation-of-train-derailed-at-kanpur-central-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर इस वजह से बेपटरी हुई थी मेमू, इलाहाबाद से आई जांच कमेटी पहुंची घटना स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर इस वजह से बेपटरी हुई थी मेमू, इलाहाबाद से आई जांच कमेटी पहुंची घटना स्थल
Fri, 30 Aug 2019 02:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
कानपुर ट्रेन हादसा
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
कानपुर ट्रेन हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कोच जिस बेस पर रखा होता है, उसमें पीवेट पिन होती हैं, जो मोड़ पर बोगियों के दाएं या बाएं दिशा में मुड़ने पर मूवमेंट करते हैं। पिन के जाम होने की वजह से ही कम स्पीड में भी दो कोच (छठवां और सातवां) डिरेल हो गए। सूत्रों के मुताबिक जांच में यह बिंदु भी अहम हो गया है। गुरुवार को दोनों कोचों को शुरुआती जांच के लिए जीटी रोड के न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स में खड़ा कराया गया है। गुरुवार देर शाम इलाहाबाद से जांच कमेटी कानपुर पहुंची।
कानपुर ट्रेन हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जांच कमेटी की रिपोर्ट आने की उम्मीद
दुर्घटना की जांच इलाहाबाद डीआरएम अमिताभ कुमार द्वारा गठित कमेटी करेगी। इस कारण उम्मीद है कि जांच रिपोर्ट आ जाएगी। क्योंकि कानपुर और उसके आसपास जिन मामलों की सीआरएस (रेल संरक्षा आयुक्त) जांच हुई है, उनके नतीजे अब तक नहीं आ सके हैं।
दुर्घटना की जांच इलाहाबाद डीआरएम अमिताभ कुमार द्वारा गठित कमेटी करेगी। इस कारण उम्मीद है कि जांच रिपोर्ट आ जाएगी। क्योंकि कानपुर और उसके आसपास जिन मामलों की सीआरएस (रेल संरक्षा आयुक्त) जांच हुई है, उनके नतीजे अब तक नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर ट्रेन हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुखरायां में इंदौर-पटना, रूरा में अजमेर-सियालदह और रूमा में पूर्वा एक्सप्रेस डिरेलमेंट की जांच सीआरएस ने की लेकिन इन तीनों की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई। पुखरायां और रूरा में तो यात्रियों की मौत के मामले में जीआरपी ने लापरवाही की रिपोर्ट अज्ञात रेलकर्मियों पर दर्ज की थी लेकिन सीआरएस रिपोर्ट न आने से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
कानपुर ट्रेन हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आज दर्ज होेंगे रेलकर्मियों के बयान
मेमू के दुुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में जांच कमेटी शुक्रवार को रेल कर्मियों, प्रत्यक्षदर्शियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। इसके लिए डिप्टी चीफ सेफ्टी ऑफिसर (मेकैनिकल) आरके जाटव की अगुवाई में चार सदस्यीय जांच दल कानपुर आएगा। सेंट्रल स्टेशन पर बयान दर्ज होंगे और न्यू कोचिंग कॉम्पलेक्स में खड़े कोच और डिरेलमेंट वाली जगह का भी मुआयना किया जाएगा।