{"_id":"583415824f1c1b462413b018","slug":"investigation-of-train-accident-being-fast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेल हादसे के इन जिम्मेदाराें पर हुई कार्रवाई, अभी अाैर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल हादसे के इन जिम्मेदाराें पर हुई कार्रवाई, अभी अाैर गिरेगी गाज
Wed, 23 Nov 2016 10:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रेल हादसे के संबंध में ड्राइवर जलत शर्मा से बातचीत करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर-पटना एक्सप्रेस रेल हादसे के मामले में मंगलवार को रेलवे ने पहली कार्रवाई की। झांसी मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) एस. के. अग्रवाल को हटा दिया गया है। उनका स्थानांतरण रांची कर दिया गया है। साथ ही पांच वरिष्ठ अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दो अवर अभियंताओं को भी सस्पेंड किया गया है। कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। अागे पढ़िए निलंबित किए गए जिम्मेदाराें के नाम...
डीजी रेलवे ने कहा 24 घंटे में देंगे प्रारंभिक जांच रिपोर्ट
2 of 6
हादसे की जांच करते डीजी रेलवे गोपाल गुप्ता साथ में पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को झांसी-कानपुर ट्रैक सामान्य होते ही एक्शन शुरू कर दिया है। पहले चरण में रेलवे बोर्ड के निदेशक एके सेन ने मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल को हटा दिया। उनको साउथ ईस्टर्न रेलवे के रांची डिवीजन में डीआरएम पद पर भेजा गया है। उनकी जगह इलाहाबाद से एके मिश्रा को तैनात किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता नाबिद तालिब, मंडल अभियंता नॉर्थ (लाइन) मनोज मिश्रा और वरिष्ठ खंड अभियंता (सीएंडडब्ल्यू) भरत चौरसिया सहित दो अवर अभियंताओं को सस्पेंड किया गया है। इन अधिकारियों और अभियंताओं को भी रेल हादसे का जिम्मेदार माना गया है।
उधर मंगलवार काे मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त पीके आचार्या की अध्यक्षता में जांच दल कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। यहां रेल हादसे से संबंधित कर्मचारियों और लोगों के बयान ले रहे हैं। पटना-इंदौर एक्सप्रेस के ड्राइवर जलत शर्मा से मिनट टू मिनट की डिटेल मांगी जा रही है। जांच टीम के सामने ट्रेन का ड्राइवर जलत शर्मा अाैर असिस्टेंट ड्राइवर उमेश पुराेहित पेश हुए। उमेश पुरोहित और गार्ड अजय श्रीवास्तव ने कहा कि लोड बढ़ गया था। इसकी सूचना भी दी गई। पटरियों के डैमेज होने जैसी कोई भी जानकारी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीटीएम ऑफिस में एक-एक करके बुलाये गए रेलकर्मी
4 of 6
डिप्टी सीटीएम ऑफिस के बाहर खड़े रेलवे हादसे से संबंधित कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने डिप्टी सीटीएम के ऑफिस में रेल हादसे से जुड़े सभी कर्मचारियों के बयान डीजी और सीआरएफ ले रहे हैं। जांच के दौरान एक-एक करके रेल हादसे से संबंधित कर्मचारी को बुलाकर बयान दर्ज किये गये। सभी से उनका पक्ष पूछा गया।
विज्ञापन
कोच बी-3 में गड़बड़ी थी या नहीं?
5 of 6
हादसे के संबंध में बयान लेते रेलवे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे एक कारण इसमें अधिक लोड भी माना जा रहा है। ट्रेन में इंदौर से क्षमता से ज्यादा बोगियां लगाई गई थीं। 22 बोगियों की क्षमता वाली इस एक्सप्रेस ट्रेन में हादसे वाले दिन 23 बोगियां लगी थीं। अतिरिक्त कोच बी-3 था, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके पीछे एस-1 कोच था। इन कोचों में ही यात्रियों को खड़खड़ की आवाज के साथ हिचकोले लग रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।