फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Investigation ground report of Dalit harassment case

Investigation: दलित उत्पीड़न के इन 6 मामलों की ग्राउंड रिपोर्ट आपको कर देगी हैरान

Thu, 05 Apr 2018 12:17 PM IST
आशुतोष मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
आशुतोष मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Apr 2018 12:17 PM IST
सार

-विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी एक्ट कोर्ट ने एक साल में 21 मुकदमों में फैसला सुनाया
-छह मुकदमों में पुलिस ने निचली अदालत में फाइनल रिपोर्ट लगाई

विज्ञापन
Investigation ground report of Dalit harassment case
डेमो पिक

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी अत्याचार निरोधक कानून के तहत तत्काल एफआईआर और गिरफ्तारी पर रोक के बाद घमासान मचा है। फैसले के पक्ष और विपक्ष में कई तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने कानपुर में दलित उत्पीड़न के मामलों की पड़ताल की। दलित उत्पीड़न के मामले सुनने के लिए कानपुर शहर में विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी एक्ट कोर्ट है। इस कोर्ट ने एक साल में 21 मुकदमों में फैसला सुनाया। इसमें आठ मुकदमों में अभियुक्त दोषमुक्त साबित हुए। 13 मुकदमों में सजा सुनाई गई। इसके अलावा एक साल में छह मुकदमे पुलिस विवेचना में झूठे पाए गए। इसलिए पुलिस ने निचली कोर्ट में ही फाइनल रिपोर्ट लगा दी। प्रदेश सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में दलित उत्पीड़न के शिकार 273 पीड़ितों को तीन करोड़ 59 लाख 34 हजार रुपये मुआवजा बांटा। मुआवजा लेने वालों में पिछले सालों के पीड़ित भी शामिल रहे।
विज्ञापन

 

दो मामलों में दलित के खिलाफ ही दलित उत्पीड़न 

Investigation ground report of Dalit harassment case
डेमो पिक
पुलिस ने विवेचना में छेड़खानी, मारपीट, दलित उत्पीड़न का सचेंडी थाने में दर्ज कराया बीना कनौजिया का मुकदमा झूठा पाया। मारपीट, गाली-गलौज, दलित उत्पीड़न का कोतवाली से दर्ज नीलू और कल्याणपुर से दर्ज ओम प्रकाश का मुकदमा झूठा पाया। कुल आठ मुकदमों में पुलिस ने विवेचना कर फाइनल रिपोर्ट लगाई। इनमें से दो मुकदमों की विवेचना में खुलासा हुआ कि दलित ने दलित के ही खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में गवाहों के मुकरने से छूट जाते मुकदमे

Investigation ground report of Dalit harassment case
डेमो पिक
अभियोजन अधिकारी राजेश शुक्ला ने बताया कि दलित उत्पीड़न के औसतन 40 फीसदी मुकदमे छूट रहे हैं। 60 फीसदी मुकदमों में सजा हो रही है। एक साल में कोर्ट ने 21 मुकदमों में फैसला सुनाया। इसमें आठ मुकदमे पीड़ितों और अन्य गवाहों के मुकरने के कारण छूट गए। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले ही जब कोर्ट में मुकरते हैं तो मुकदमा कमजोर हो जाता है। हाल ही में राजरानी द्वारा दर्ज कराया गया मारपीट, गाली-गलौज, दलित उत्पीड़न का मुकदमा छूट गया। कोहना थाने से दर्ज सरकार बनाम राजेश पाठक और अन्य को गैंग रेप में उम्र कैद की सजा सुनाई गई। इसमें पीड़िता के साथ ही अन्य गवाह अदालत में मजबूती से खड़े रहे।
 
विज्ञापन

273 पीड़ितों को 3.59 करोड़ मुआवजा

Investigation ground report of Dalit harassment case
डेमो पिक
भाजपा सरकार ने दलित उत्पीड़न पर मुआवजा राशि बांटने को खजाने की झोली खोल दी। अपने एक साल के कार्यकाल में योगी सरकार ने मार्च 2017 से मार्च 2018 तक प्रदेश में 273 पीड़ितों को तीन करोड़ 59 लाख 34 हजार रुपये मुआवजा बांटा। पहले दलित परिवार के कमाऊ व्यक्ति की हत्या पर पांच लाख रुपये मुआवजा मिलता था। 14 अप्रैल 2016 को केंद्र सरकार ने दलित उत्पीड़न पर मुआवजा बढ़ा दिया। कमाऊ व्यक्ति की हत्या पर आठ लाख 25 हजार रुपये मुआवजा कर दिया। अन्य उत्पीड़न पर भी मुआवजा राशि बढ़ाई। पिछले वित्तीय वर्ष में 273 दलितों को उत्पीड़न पर मुआवजा बांटा गया। इसमें हत्या पर 17, रेप पर 25 और अन्य प्रकार के अत्याचार के मामलों में 231 दलितों को मुआवजा राशि बांटी गई। समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह का कहना है कि पिछले वित्तीय वर्ष में बांटी गई मुआवजा राशि उससे पहले के साल के पीड़ित व्यक्ति भी शामिल रहे।
 

इस तरह मिलता मुआवजा

Investigation ground report of Dalit harassment case
डेमो पिक
हत्या-दलित परिवार के कमाऊ व्यक्ति की हत्या पर आठ लाख 25 हजार रुपये मिलते हैं। गैर कमाऊ या नाबालिग की हत्या पर चार लाख 12 हजार 500 रुपये मुआवजा मिलता है। आधी मुआवजा राशि रिपोर्ट दर्ज होने पर और आधी राशि चार्जशीट दाखिल होने पर मिलती है। 
गैंगरेप-पीड़िता को गैंगरेप पर चार लाख रुपये मुआवजा मिलता है। रेप पर दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाता है। आधी राशि रिपोर्ट दर्ज कराने पर और आधी राशि चार्जशीट दाखिल होने पर दी जाती है। 
मारपीट और गाली-गलौज-मारपीट और गाली गलौज पर एक लाख रुपये मुआवजा है। रिपोर्ट लिखाने पर 10 फीसदी राशि, चार्जशीट दाखिल होने पर 25 फीसदी और शेष राशि मुकदमे में फैसला आने पर मिलता है। 

पेंच-रिपोर्ट लिखाने के बाद कोर्ट में मुकदमा आने पर समझौता होने या मुकदमा हारने पर पीड़ित को दी गई मुआवजा राशि वापस नहीं होती है।
 

Investigation ground report of Dalit harassment case
डेमो पिक
कानपुर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) संतोष यादव ने बताया कि दलित उत्पीड़न के मामलों में सजा का ग्राफ हर साल 50 से 60 फीसदी ही रहता है। ज्यादातर मामलों में पीड़ित समझौता कर लेते हैं या फिर मुकदमे के ट्रायल में रुचि नहीं लेते हैं। इससे सजा का ग्राफ नहीं बढ़ पाता है।
 

कोई भी सरकार, सभी ने रखा ध्यान  

Investigation ground report of Dalit harassment case
डेमो पिक
2007-08 में प्रदेश में बसपा की सरकार आई थी। उसके पहले साल के कार्यकाल में 207 लाभार्थियों को 41 लाख रुपये मुआवजा राशि बांटी गई थी। वित्तीय वर्ष 2011-12 में प्रदेश में सपा की सरकार आई। उस समय सपा को वित्तीय वर्ष के दो माह ही मिले थे। तब पूरे वित्तीय वर्ष में  284 लाभार्थियों को 37.50 लाख रुपये मुआवजा राशि बांटी गई थी। इसके बाद 2012-13 में सपा सरकार में 230 लाभार्थियों को 59.97 लाख रुपये मुआवजा बांटा गया था। इन सभी वर्षो में बालिग की हत्या पर दो लाख रुपये और नाबालिग की हत्या पर एक लाख रुपये मिलते थे। रेप पर पीड़िता को 50 हजार रुपये मुआवजा था। मारपीट और गाली पर 25 हजार रुपये मुआवजा मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed