फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalindi Express: सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, तलाश में जुटी पुलिस व जांच एजेंसियां

Wed, 11 Sep 2024 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Sep 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Investigation agencies are looking for two suspicious bike riders who crossed Nevada toll plaza
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला

कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश की जांच में जुटी पुलिस व जांच एजेंसियों को नेवादा टोल प्लाजा से कई बार गुजरे बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों की तलाश है। टोल प्लाजा की फुटेज को खंगालने पर जांच अधिकारियों को एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध ऐसे दिखे हैं जो चार बार शिवराजपुर व दो बार बिल्हौर की ओर गए। फुटेज धुंधली होने की वजह से चेहरे साफ नहीं है लेकिन साइबर टीमों की मदद से युवकों के चेहरे पहचानने के लिए कोशिश शुरू कर दी है।



दरअसल, साजिशकर्ताओं की तलाश में जुटी पुलिस और जांच एजेंसियों की टीमों को नेवादा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना वाली रात की एक फुटेज में 1 मिनट 26 सेकेंड की फुटेज मिली है जिसमें घटना के बाद बाइक सवार दो युवकों के टोल प्लाजा के पास आकर रुकने और हादसे वाली दिशा में देखते हुए बात करने और फिर कुछ देर बाद वहां से शिवराजपुर की ओर जाते दिखे।

Investigation agencies are looking for two suspicious bike riders who crossed Nevada toll plaza
Kalindi Express Accident - फोटो : अमर उजाला

जांच अधिकारी उस बाइक पर सवार युवकों की तलाश कर रही है ताकि उनसे वहां रुकने का कारण जाना जा सके। चूंकि पुलिस मामले की जांच की जद में आने वाली हर व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। ऐसे में इन युवकों की बाइक व चेहरे के जरिये तलाश शुरू कर दी गई है।

Investigation agencies are looking for two suspicious bike riders who crossed Nevada toll plaza
Kalindi Express - फोटो : amar ujala

चार बार शिवराजपुर दो बार बिल्हौर की ओर जाते दिखे बाइक सवार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार दोनों संदिग्ध घटना वाले दिन ही चार बार शिवराजपुर और दो बार बिल्हौर की तरफ गए हैं। टोल प्लाजा के अन्य सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि हुई है। ऐसे में अधिकारी यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर वह इतनी बार घटनास्थल के आसपास क्यों रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Investigation agencies are looking for two suspicious bike riders who crossed Nevada toll plaza
Kalindi Express - फोटो : amar ujala

वीडियो एटीएस समेत अन्य एजेंसियों को भी उपलब्ध कराया गया है। इसे और साफ करने का प्रयास उनकी साइबर टीम द्वारा किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अब इन दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Investigation agencies are looking for two suspicious bike riders who crossed Nevada toll plaza
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला

टोल प्लाजा के कर्मचारियों से की गई पूछताछ
जांच टीमों ने सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के बाद टोल प्लाजा के कर्मियों से भी गहनता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने बाइक का नंबर जानने के साथ ही यह जानने का प्रयास किया कि बाइक सवार लोकल के हैं या उन्हें पहली बार देखा गया है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में टीम को कुछ अहम जानकारियां प्राप्त हुई हैं जिनका सत्यापन किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed