{"_id":"66e120967650574ca4088a1b","slug":"innocent-girl-crushed-by-car-in-kanpur-accident-was-captured-on-cctv-camera-2024-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पापा केक लेकर आना... फोन कर खेलने निकली ढाई साल की बच्ची को पड़ोसी ने कार से रौंदा; हादसा कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पापा केक लेकर आना... फोन कर खेलने निकली ढाई साल की बच्ची को पड़ोसी ने कार से रौंदा; हादसा कैमरे में कैद
Wed, 11 Sep 2024 10:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। कानपुर के बर्रा सात में शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही बच्ची को पड़ोसी ने कार से रौंद दिया। हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
road accident
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो चालक रोहित सिंह पिछले दस साल से अंशुमन सचान के मकान में किराये पर रहता है। परिवार में पत्नी पूजा सिंह, बड़ी बेटी परी और छोटी बेटी अनिका थी। पिता ब्रजेश, मां कांती और बहन रजनी भी साथ रहती हैं। रोहित ने बताया कि उनके घर से कुछ मकान आगे आशीष सचान का घर है।
road accident
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे बेटी अनिका ने उन्हें फोन किया। घर जल्दी आने की बात कहकर खेलने चली गई। इस बीच पड़ोसी आशीष कार से जाने लगा। घर के सामने खेल रही बेटी कार की चपेट में आ गई। इसके बाद चालक उसे रौंदते हुए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। परिजन घायल बच्ची को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद से फरार है आरोपी
बर्रा इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कार आरोपी के ही नाम है। घटना के बाद से वह फरार है। परिजनों ने तहरीर दी है।आरोपी की तलाश की जा रही है।
बर्रा इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कार आरोपी के ही नाम है। घटना के बाद से वह फरार है। परिजनों ने तहरीर दी है।आरोपी की तलाश की जा रही है।