फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Raghuvanshi: 'सोनम रघुवंशी किसी भी हालत में उसे...', कथित प्रेमी राज के चाचा के बयान से नया मोड़

Thu, 12 Jun 2025 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Jun 2025 11:17 AM IST
सार

सोनम रघुवंशी के कथित प्रेमी राज के चाचा ने बड़ा बयान दिया है। राज के चाचा ने सोनम और राज के प्रेम प्रसंग की चर्चाओं पर सवाल उठाया है। जानें पूरी कहानी

विज्ञापन
Indore Couple Missing Sonam Raghuvanshi cannot like Raj under any circumstances new twist Raj uncle statement
raja murder case - फोटो : अमर उजाला
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल राज कुशवाहा के चाचा के बयान से नया मोड़ आ गया है। चाचा भूपेंद्र ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। राज की नौकरी से ही परिवार का भरण पोषण होता है। सोनम के पिता की फैक्टरी में राज नौकरी करता है। इन हालातों में सोनम और राज के बीच प्रेम प्रसंग कैसे हो सकता है? राज को सोनम किसी हालत में पसंद नहीं कर सकती। उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी वजह से उसे फंसाया गया है। 



वहीं, राज की दादी रामलली का कहना है कि उसका पौत्र निर्दोष है। वह ऐसा नहीं कर सकता है। उसे फंसाया गया है। स्थानीय पुलिस भी गांव में राज के बारे में पूछताछ करने पहुंची थी। 
Indore Couple Missing Sonam Raghuvanshi cannot like Raj under any circumstances new twist Raj uncle statement
राज कुशवाह और सोनम। विशाल, आनंद और आकाश। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
दरअसल, इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल राज कुशवाहा का परिवार मूलरूप से फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने के रामपुर गांव का रहने वाला है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। सोनम के कथित प्रेमी राज की दादी ने पौत्र को फंसाए जाने की बात कही है। रामपुर गांव में राज के बाबा सूरजभान किराने की दुकान चलाते हैं। उनके दिवंगत बड़े पुत्र रामनजर सिंह उर्फ बबुआ का पुत्र राज है। दो बेटे नारेंद्र उर्फ बउवा, मुन्ना उर्फ भूपेंद्र गांव में रहते हैं। राज के पिता की ब्रेन ट्यूमर की वजह से पांच साल पहले मौत हो गई थी। 
Indore Couple Missing Sonam Raghuvanshi cannot like Raj under any circumstances new twist Raj uncle statement
राज की दादी और चाचा - फोटो : संवाद
राज का पिता करीब 25 साल पहले इंदौर गया था। वहां फल की आढ़त में नौकरी करता था। राज का बचपन गांव में बीता। करीब 10 साल पहले राज, उसकी मां रुपतिया व तीन बहनें इंदौर में रहने लगी थीं। कुछ समय बाद बड़ी बहन काजल गांव में आकर पढ़ाई करने लगी। राज के ननिहाल बांदा के राजापुर में शादी समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए राज की मां और बहनें 20 दिन पहले गांव आईं थीं। करीब 10 दिन राजापुर व इतने ही दिन गांव में रुकने के बाद इंदौर चली गई थीं। घटनाक्रम की शुरुआत 23 मई से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore Couple Missing Sonam Raghuvanshi cannot like Raj under any circumstances new twist Raj uncle statement
राज और सोनम। सोनम और राजा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पुलिस ने आकाश को पकड़ने के बाद एक घंटे खोजा था सोनम को
उधर, इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में मेघालय पुलिस ने जब आरोपी आकाश राजपूत (19) को उसके ललितपुर के गांव चौकी से पकड़ा था तो सोनम रघुवंशी की भी खोजबीन की गई थी। शिलांग पुलिस ने महरौनी के चौकी गांव स्थित उसके घर का चप्पा-चप्पा तलाशने के साथ भूसे में भी खोजबीन की थी। साथ ही पुलिस परिजन से एक घंटे तक पूछते रही कि सोनम कहां है? 
विज्ञापन
Indore Couple Missing Sonam Raghuvanshi cannot like Raj under any circumstances new twist Raj uncle statement
सोनम और राज कुशवाह। - फोटो : अमर उजाला
आठ मई की रात करीब 11 बजे मेघालय पुलिस पूरे लाव लश्कर के साथ कोतवाली महरौनी के ग्राम चौकी पहुंची थी। यहां राजा रघुवंशी हत्याकांड का आरोपी आकाश कमरे में सोते हुए मिला था। मेघालय पुलिस ने आकाश से पूछा कि सोनम रघुवंशी कहां है? उसे कहां छिपाया है। आकाश ने सोनम के बारे में कोई जानकारी होने से मना कर दिया था। तब परिजनों से सोनम के बारे में पूछताछ की। उन्होंने भी इन्कार कर दिया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed