{"_id":"5a6d5d594f1c1b514a8b5ed3","slug":"indian-premier-league-2018-kuldeep-ayadv-and-ankit-rajpoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL auction: पहले दिन चला चाइनामैन का जादू, अंकित ने भी पीछे छोड़े कई दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL auction: पहले दिन चला चाइनामैन का जादू, अंकित ने भी पीछे छोड़े कई दिग्गज
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 Jan 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
अंकित सिंह राजपूत, कुलदीप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः आईपीएल सीजन-11 में खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन शनिवार को शहर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और मीडियम पेस गेंदबाजी करने वाले अंकित सिंह राजपूत के लिए करोड़ों की बोली लगी।
अंकित सिंह राजपूत
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे हैं। वह कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखा चुके हैं। वहीं अंकित सिंह राजपूत भारतीय एकादश में खेल चुके हैं और इस समय साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम में बतौर अतिरिक्त खिलाड़ी गए हैं।
दोनों ही कानपुर के रहने वाले हैं और यहीं पर दोनों ने क्रिकेट के गुर सीखे हैं
कुलदीप यादव
इस बार आईपीएल सीजन-11 में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 30 खिलाड़ियों की सूची भेजी गई थी। शनिवार को आईपीएल सीजन 11 की नीलामी का पहला दिन है। इसमें यूपी के दो खिलाड़ियों अंकित सिंह राजपूत और कुलदीप यादव को सबसे पहले खरीदा गया। कुलदीप को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5.8 करोड़, तो वहीं अंकित को किंग्स इलेवन पंजाब ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित सिंह राजपूत
अंकित सिंह राजपूत को 3 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है। अंकित को पिछले साल कोलकाता नाइटराइडर्स ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, कुलदीप यादव को 5.8 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है। पिछले साल आईपीएल में कुलदीप को 45 लाख रुपये में कोलकाता नाइटराइडर्स ने ही खरीदा था। अंकित ने कहा कि मेहनत रंग लाई। वहीं कुलदीप ने कहा कि सब ईश्वर की मेहरबानी है।
विज्ञापन
अंकित सिंह राजपूत, कुलदीप यादव
इस बारे में यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह का कहना है कि मुझे पहले से ही विश्वास था। दोनों ने काफी मेहनत की है, जिसका पुरस्कार दोनों को मिला है। रविवार को नीलामी का दूसरा दिन है। उम्मीद है कि कई और खिलाड़ियों को टीमें चुनेंगी।