फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया की हार पर क्रिकेट प्रेमियों में यूं दिखा 'गम और गुस्सा'

Mon, 19 Jun 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 09:18 AM IST
सार

- टीम इंडिया की हार से क्रिकेट प्रेमी हुए मायूस
- छुट्टी के दिन रोमांचक मुकाबले के नतीजे से निराशा

विज्ञापन
indian fan reaction after india defeat by pakistan
भारत की हार के बाद कानपुर में विरोध
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में दिनभर रहा जबरदस्त रोमांच रात में हार के बाद मायूसी में तब्दील हो गया। रविवार की छुट्टी में दिन भर लोग टीवी पर आंख गड़ाए रहे पर हार के बाद गम और गुस्सा झलका।


 
indian fan reaction after india defeat by pakistan
कानपुर में भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर जलाए गए
लोग सड़क पर निकलकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। कहीं टीवी सेट फोड़े गए तो कहीं विराट समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पोस्टर जलाए गए। यूपी के कानपुर में क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम इंडिया के खिलाफ नारेबाजी की और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस मैच को लेकर कई दिनों से कानपुरियों में उत्साह था। रविवार के दिन मैच होने से रोमांच दोगुना हो गया था। लेकिन हार ने निराश कर दिया। यहां तक कि कानपुर के शिवाला में विराट कोहली का पुतला फूंका गया। वहीं किदवई नगर में लोगों ने टीवी फोड़ कर गुस्से का इजहार किया।

 
indian fan reaction after india defeat by pakistan
भारतीय खिलाड़ियों के जलते पोस्टर्स
वहीं कुछ इलाकों में पाकिस्तान की जीत पर पटाखे भी फोड़े गए। इस मैच को लेकर कई दिनों से शहरियों में उत्साह था। रविवार के दिन मैच होने से रोमांच दोगुना हो गया था। दिन में ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। रविवार का दिन होने से प्रमुख बाजार बंद थे और नौकरीपेशा लोगों ने भी मैच को परिवार के साथ देखने का पूरा इंतजाम कर लिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian fan reaction after india defeat by pakistan
कानपुर के शिवाला में विराट कोहली का पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
मॉलरोड, घुमनी बाजार, पी रोड में छोटी-मोटी चाय की दुकानों में टीवी पर राहगीर जमे रहे। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन पाकिस्तान की ओपनर जोड़ी अजहर अली और फख़र जमां ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गवाएं 100 रन से ज्यादा साझेदारी बनाई तो फैंस के चेहरे पर मायूसी छा गई।

भारत को पहली सफलता रन आउट के तौर पर अजहर अली का विकेट मिला, जिससे भारतीय फैंस में फिर से जोश भर गया। मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमी हर बॉल और चौके - छक्कों पर उछलते रहे। भारत की पारी में शुरू से ही अंदाजा होने लगा था कि मैच हाथ से फिसल जाएगा।

 
विज्ञापन
indian fan reaction after india defeat by pakistan
विराट कोहली का पुतला दहन के दौरान हुई नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा केे सस्ते में आउट हो जाने से ही मैच का रुख पलट गया था। तमाम दर्शकों ने 20 ओवरों के बाद ही टीवी बंद कर दिए। टीम इंडिया के हारने के बाद ही क्रिकेट के दीवानों ने भारत के खिलाड़ियों को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। सबसे ज्यादा बुराई भारत के गेंदबाज बुमराह की हुई। 

​पाकिस्तान से हारने पर उन लोगों में भी नाराजगी दिखी जिनकी सामान्य तौर पर मैच में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। हार के बाद सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट प्रेमी गुबार निकालते रहे। कोई खिलाड़ियों को कोस रहा था तो कोई सट्टे का खेल बता रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed