आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दुबई में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देते हुए ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा किया। भारतीय टीम की इस शानदार जीत के बाद कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों की खुशी और उत्साह दोगुना हो गया। भारत की जीत के बाद लोग देर रात हाथों में तिरंगे झड़े और अपने पसंदीदा खिलाड़ी की तस्वीरें लेकर सड़क पर उतर आए। भारतीय टीम के प्रशंसकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
गोविंद नगर, किदवई नगर, शास्त्री नगर, पांडू नगर, नवाबगंज, हर्ष नगर, बिरहाना रोड, फूलबाग, कल्याणपुर, बर्रा, श्याम नगर समेत अन्य इलाकों में लोगों ने जीत का जश्न मनाया।
2 of 5
कानपुर में मना जश्न
- फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया की इस जीत के लिए कानपुर में कई अलग-अलग मंदिरों में पूजा अर्चना भी की गई थी। भारतीय टीम के जीतते ही टीम इंडिया के फैंस सड़कों पर उतर आए और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।
3 of 5
कानपुर में मना जश्न
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। चैंपियंस ट्रॉफी में कुलदीप यादव ने भी अहम भूमिका निभाई। ग्रीनपार्क स्टेडियम में जारी कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में तो मैच रोककर जमकर आतिशबाजी हुई।
4 of 5
कानपुर में मना जश्न
- फोटो : अमर उजाला
लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कूपर खुद दीर्घा में दर्शकों के साथ तिरंगा लहराते हुए नजर आए। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में कुलदीप ने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन जैसे अहम विकेट चटकाए।
5 of 5
कानपुर में मना जश्न
- फोटो : अमर उजाला
भारत चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवीं बार फाइनल में पहुंचा था और वर्ष 2013 के बाद रविवार को उसने तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। कानपुर में होली से पहले दिवाली जैसा नजारा दिखा।