फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुकर्म के बाद हत्या: रोते हुए बोला था मासूम, भइया मत मारो.., हत्यारे को दो औरतों ने संबंध बनाने से किया था मना

Sun, 09 Mar 2025 04:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Mar 2025 04:23 PM IST
सार

Kanpur News: आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि जब उसे रस्सी से बांध रहे थे, तो वह उनके सामने गिड़गिड़ाने लगा। हाथ जोड़कर जान की भीख मांगते हुए कहा कि भइया मुझे मत मारो ...छोड़ दो।

विज्ञापन
Kanpur Murder innocent had cried and said brother dont kill me two women had refused to have sex with murderer
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

कानपुर में किशोर के कुकर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंदों को रोजा के चलते पत्नी और प्रेमिका ने संबंध बनाने से इन्कार कर दिया थ। इसके बाद से वह पिछले पांच दिन से शिकार की तलाश में थे। साजिश के तहत की दरिंदों ने किशोर को कॉलगर्ल से मिलवाने के बहाने उसे अपने साथ ले गए। जहां कुकर्म के बाद उसके निर्मम हत्या कर दी।

दरिंदे जब उसे रस्सी से बांध रहे थे, तो वह उनके सामने गिड़गिड़ाने लगा। हाथ जोड़कर जान की भीख मांगते हुए कहा कि भइया मुझे मत मारो ...छोड़ दो। इसके बाद भी दरिंदों का दिल नहीं पसीजा और उसे मौत के घाट उतार दिए। आरोपियों को डर था कि किशोर उनकी पहचान खोल सकता है। ये बातें आरोपी ने खुद पुलिस से पूछताछ में कबूल की है।

Kanpur Murder innocent had cried and said brother dont kill me two women had refused to have sex with murderer
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
बिल्हौर में अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव के ही रहने वाले दो युवक 13 साल के किशोर को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए थे। वहां उसे बंधक बनाकर कुकर्म  किया। विरोध करने पर पहले किशोर का गला कसा, फिर सरिया से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया था।

Kanpur Murder innocent had cried and said brother dont kill me two women had refused to have sex with murderer
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा
इसके बाद शव को हाईवे के नजदीक 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने के लिए किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू की, तो मामला खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder innocent had cried and said brother dont kill me two women had refused to have sex with murderer
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

कॉल गर्ल को बुलाया है.. बताकर ले गए थे आरोपी
एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी ने किशोर को बताया कि उन्होंने एक कॉल गर्ल को बुलाया है। आरोपियों के पास रस्सी देख किशोर ने पूछा तो बताया कि युवती को बांधकर उसके साथ संबंध बनाएंगे। हालांकि खंडहर पहुंचते ही दोनों ने रस्सी से किशोर के ही हाथ-पैर बांध दिए और कुकर्म किया। किशोर ने विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने रस्सी से गला कस दिया।

विज्ञापन
Kanpur Murder innocent had cried and said brother dont kill me two women had refused to have sex with murderer
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

दोबारा सांसें चलने पर सरिया से किए वार
किशोर की सांसें कुछ देर के लिए रुक गई तो दोनों उसे कुएं के पास ले जाने लगे। इस बीच उसकी सांसें फिर से चलने लगीं। इस पर आरोपियों ने सरिया से किशोर के पेट, सिर और अन्य जगहों पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि वह जानते थे कि किशोर छूटते ही उनकी शिकायत करेगा इसलिए फंसने के डर से उन्होंने हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed