फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुभाष की बेटी गौरी काे आईजी ने लिया है गोद, महिला सिपाही रजनी क्यों बोली, उसके भविष्य की चिंता है

Mon, 10 Feb 2020 02:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 10 Feb 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
IG kanpur has adopted Subhash's daughter Gauri
सिपाही सीमा के साथ सुभाष की बेटी गौरी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के गांव करथिया निवासी शातिर सुभाष बाथम व उसकी पत्नी रूबी की मौत के बाद मासूम बेटी गौरी अनाथ हो गई। उसका पालन-पोषण कोतवाली की सिपाही रजनी शंखवार कर रही हैं। वह सिपाही की दो बेटियों के साथ ही खाती-खेलती है और उसे बेटी का प्यार भी मिल रहा है।


 
IG kanpur has adopted Subhash's daughter Gauri
आईजी मोहित अग्रवाल की गोद में गौरी - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद रजनी को गौरी के भविष्य की चिंता है। उन्हें तीन बच्चों के पालन पोषण में दिक्कत हो रही है। मोहम्मदाबाद कोतवाली की सिपाही रजनी शंखवार की दो बेटियां श्रष्टि व लवी हैं। शातिर सुभाष व उनकी पत्नी रूबी की मौत के बाद से उसकी बेटी गौरी की भी देखरेख कर रही हैं।

 
IG kanpur has adopted Subhash's daughter Gauri
आईजी ने गौरी को लिया है गोद - फोटो : अमर उजाला
रजनी का कहना है कि वह गौरी को तीसरी बेटी की तरह पाल रही हैं। इन दिनों उन पर ड्यूटी में सख्ती नहीं की जाती। इससे वह घर पर भी समय दे लेतीं हैं। गौरी को पालने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों तक गौरी को अपने पास रखने को तैयार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IG kanpur has adopted Subhash's daughter Gauri
सिपाही सीमा के बच्चों के साथ घूमने जाती गौरी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि आईजी ने जिस तरह गौरी के भविष्य की कल्पना की है, उसके हिसाब से उसे किसी अच्छे परिवार में रहना होगा। हर कोई बच्चा अपने बच्चे के समान होता है। वह उसे शौक से पाल रही हैं। गौरी के भरण-पोषण को उन्हें 10 हजार रुपये भी दिए गए। इसके बावजूद गौरी के भविष्य को लेकर उन्हें चिंता है। तीन बच्चों को पालने में थोड़ी दिक्कत होती है। वह चाहती हैं कि कोई अच्छा परिवार गौरी को गोद ले ले। 

 
विज्ञापन
IG kanpur has adopted Subhash's daughter Gauri
आरोपी सुभाष एवं बच्चे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक डा.अनिल मिश्र ने कहा कि आईजी ने गौरी के पालन-पोषण के लिए सिपाही रजनी  को 10 हजार रुपये दिए हैं। आगे भी मदद की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गौरी को गोद लेने का इच्छुक होगा तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत दे दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed