फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईजी साहब अंदर हैं, बजने दो डीजे!

Wed, 07 Feb 2018 12:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
IG in wedding and dj Keep playing at night
गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी आईजी की कार, बजता डीजे, पुलिस वाला - फोटो : अमर उजाला
सहालग शुरू होते ही शादियों-बारातों में नियमों की धज्जियां उड़ने लगी हैं। यूपी के कानपुर में मंगलवार को रात दस बजे के बाद भी कई शादियों में तेज आवाज में डीजे बजता रहा। मोतीझील लॉन में रामादेवी के एक राठौर परिवार की बेटी की शादी थी, उसमें लखनऊ से यूपी-100 केआईजी नवनीत सिकेरा भी मौजूद थे। डीजे बजाने की अनुमति रात 10 बजे तक की थी, लेकिन 12 बजे के बाद भी डीजे का शोर जारी रहा।


 
IG in wedding and dj Keep playing at night
गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी यूपी-100 कार - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर कई बार डायल-100 के सिपाही मौके पर पहुंचे, लेकिन बाहर ही उन्हें आईजी के गनर और ड्राइवर से जानकारी मिल गई कि शादी में आईजी आए हुए हैं। लोग तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत करते रहे, तो एक सिपाही बड़ी हिम्मत करके समारोह के  अंदर पहुंचा और एक शख्स से डीजे बंद कराने को कहा।
 
IG in wedding and dj Keep playing at night
बजता डीजे - फोटो : अमर उजाला
इस पर उस शख्स ने दो टूक कह दिया कि डीजे तो बजेगा। इसके बाद सिपाही बिना कुछ कहे ही वहां से बाहर निकल आया और यूपी-100 की गाड़ी केसाथ ही वहां खड़ा हो गया। उधर,सिंधी कॉलोनी में भी देर रात तक डीजे बजता रहा। यहां भी रात 10 बजे तक ही डीजे बजाने की अनुमति थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed