{"_id":"5f3c04d09fc7ce61016c0c79","slug":"dead-bodies-of-lovers-found-hanging-in-the-garden-in-hardoi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, मां के आंचल को बनाया फंदा, पुलिस को मिले दो मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, मां के आंचल को बनाया फंदा, पुलिस को मिले दो मोबाइल
Wed, 19 Aug 2020 01:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
बाग में फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा में एक बाग में प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। सीओ बिलग्राम और फील्ड यूनिट ने मौके पर जाकर जांच की। मौके से दो मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जांच की बात कही है। परिजनों के बंदिशें लगाने के कारण खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम गौरा निवासी किशोर (17) गांव में कक्षा आठ तक की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली में मजदूरी करने चला गया था। लॉकडाउन के दौरान वह अप्रैल में गांव लौटा था। उसके मकान से लगभग सौ मीटर दूर किशोरी (16) का घर है। वह कक्षा नौ तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रहती थी।
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार सुबह सफाई के बाद कूड़ा डालने के लिए गांव के बाहर की ओर गए ग्रामीणों ने बाग में आम के पेड़ से दोनों के शव दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर लटकते देखे तो हड़कंप मच गया। जानकारी पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा, थानाध्यक्ष माधौगंज धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मौके से मिले दोनों फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बंदिश नहीं हुईं बर्दाश्त, मां के आंचल को बनाया फंदा
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक किशोर और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग दो माह से चल रहा था। लॉकडाउन में जब किशोर दिल्ली से लौटकर आया तब पड़ोसी और एक ही बिरादरी के होने के नाते दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा। सोमवार को दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर किशोरी के परिजनों ने किशोर को उलाहना भी दिया था। किशोरी पर भी बंदिश लगा दी गई थी। इसके बाद ही दोनों ने खुदकुशी का फैसला किया। दोनों अपनी मां का दुपट्टा लेकर आए थे। दोनों दुपट्टों को जोड़कर फंदे बनाए और फांसी लगा ली।