फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police empty-handed in case of theft of cash

Hardoi News: व्यापारी के मकान से चोरी हुए 20 लाख के नकदी-जेवर में पुलिस के हाथ खाली

Mon, 26 Oct 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police empty-handed in case of theft of cash
फोटो-23-घटनास्थल काजायजा लेते अपर पुलिस अधीक्षक प​श्चिमी अ​​खिलेश सिंह। संवाद
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर में बीते 21 अक्तूबर की रात महिला व्यापारी के मकान से हुई चोरी की घटना का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। चोरों की तलाश में पुलिस सात गांवों में लगे 1500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

खरगपुर निवासी रीता सक्सेना गांव में ही किराना और खाद-बीज की दुकान चलाती हैं। उनके पति की मौत हो चुकी है। वह गांव में ही दो बेटियों के साथ रहती हैं। 21 अक्तूबर की रात घर में घुसे चोरों ने कमरों के दरवाजों में बाहर से कुंडी लगा दी थी। लगभग 87 मिनट तक घर में रहे चोर यहां से 10 लाख रुपये और इतनी ही कीमत के जेवर व बर्तन चोरी कर ले गए थे। रीता के देवर श्यामवीर सक्सेना की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के अगले दिन गांव के पास खेतों में जेवर के खाली पर्स और डिब्बे बरामद हुए थे। तीन संदिग्ध भी सीसीटीवी की फुटेज में नजर आए थे।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की टीम को लगाया है। पुलिस कर्मियों की टीम ने अर्जुनपुर, खसौरा, हरपालपुर, कठेठा, इसेपुर, पलिया सहित कई गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह ने सोमवार को गांव पहुंचकर श्यामवीर से जानकारी ली। दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed