फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव मैरिज के 90 दिन बाद मार डाली पत्नी?: दीपिका ने पहले खालिद, फिर शोएब से किया प्रेमविवाह, पहले से थे दो बच्चे

Mon, 02 Feb 2026 11:05 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Feb 2026 11:05 PM IST
सार

पनकी में प्रेम विवाह के तीन महीने बाद एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। सोमवार शाम महिला की मां के आने तक पति घर पर ही था, लेकिन पुलिस को सूचना मिलते ही वह भाग निकला। 

विज्ञापन
Husband murders wife three months after love marriage in Kanpur absconds
लव मैरिज के 90 दिन बाद महिला की गई जान - फोटो : अमर उजाला

पनकी में लव मैरिज के तीन महीने बाद पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया। वह सोमवार शाम महिला की मां के आने तक शताब्दीनगर स्थित घर में था, लेकिन पुलिस को सूचना देते ही भाग निकला। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपी कपिल देव, पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य बरामद किए है। महिला का पहले पति से तलाक हो गया था।

Husband murders wife three months after love marriage in Kanpur absconds
murder case - फोटो : अमर उजाला

शताब्दीनगर स्थित रामगंगा इनक्लेव की तीसरी मंजिल पर शोएब खान उर्फ सौरभ और दीपिका सैनी (27) किराये पर रह रहे थे। दोनों का अक्तूबर 2025 में प्रेम विवाह हुआ था। शोएब अहमदाबाद में ट्रक चलाता है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया है कि रविवार को शोएब घर आया था। 

Husband murders wife three months after love marriage in Kanpur absconds
murder case - फोटो : अमर उजाला

सोमवार दोपहर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। करीब दो घंटे बाद सब कुछ शांत हो गया। शोएब जोर जोर से दरवाजे पर धक्का दे रहा था। इस पर आसपास के लोग बाहर निकल आए। दीपिका बेड पर बेसुध पड़ी हुई थी। पड़ोसियों ने दीपिका की बर्रा आठ में रहने वाली मां चित्रा को सूचना दी। वह कुछ ही देर में आ गईं। उनके साथ अन्य रिश्तेदार भी थे। पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कहते ही पति फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband murders wife three months after love marriage in Kanpur absconds
murder case - फोटो : अमर उजाला

पनकी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने जांच की। दीपिका के गर्दन पर रस्सी से कसे जाने का निशान मिले हैं। दोनों की यह दूसरी शादी है। पहले पति खालिद से उसके दो बच्चे रुद्र और अनिरुद हैं। घटना के समय चार वर्षीय रुद्र घर के अंदर ही मौजूद था। पुलिस ने उससे भी जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
Husband murders wife three months after love marriage in Kanpur absconds
murder case - फोटो : अमर उजाला

आत्महत्या करने की आशंका
डीसीपी पश्चिम ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने की भी आशंका है। कुछ पड़ोसियों ने शोएब के दरवाजा तोड़ने की जानकारी दी है। उनका कहना है कि वह दूसरे कमरे में फंदे पर लटकी दीपिका को खींचकर बेड पर लाया था। ऐसे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट से सब कुछ साफ होगा। महिला की मां की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी, उस पर कार्रवाई होगी। उनकी ओर से दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed