फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिलबट्टे से कूचकर मार डाली पत्नी: दामाद से अवैध संबंध!, हत्या के बाद थाने पहुंचकर बोला- मैंने सुमन को मार दिया

Mon, 12 May 2025 10:51 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उरई
संवाद न्यूज एजेंसी, उरई Published by: विकास कुमार Updated Mon, 12 May 2025 10:51 PM IST
सार

रोपी रामप्रकाश कोतवाली पहुंचा और पुलिस कर्मियों से बोला कि उसकी पत्नी के दामाद से अवैध संबंध थे, इससे उसने उसकी हत्या कर दी है। हत्या की खबर सुन कोतवाली में खलबली मच गई। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ा और हवालात में बंद कर दिया। 

विज्ञापन
husband killed wife by hitting her with a grinding stone suspecting having an illicit relationship with son-in
पति ने किया पत्नी का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

दामाद से अवैध संबंध के शक में राजमिस्त्री ने पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से कई वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान हो गई। परिजनों ने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद आरोपी कोतवाली पहुंचा और पुलिस से बोला कि उसने पत्नी को मार दिया है। इससे कोतवाली में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया।

husband killed wife by hitting her with a grinding stone suspecting having an illicit relationship with son-in
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेटी और दामाद गए थे बाहर, तभी किया हमला
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी रामप्रकाश राजमिस्त्री है। वह पत्नी सुमन देवी (56), बेटी नेहा व श्याम नगर निवासी दामाद हेमंत के साथ मकान में रहता है। सोमवार की दोपहर दामाद काम पर गया था, जबकि नेहा अपनी बेटी को लेने स्कूल गई थी। तभी आरोपी रामप्रकाश ने सुमन के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। कुछ देर बाद जब भतीजा दीपक अंदर पहुंचा तो रक्तरंजित अवस्था में चाची को पड़ा देख उसके होश उड़ गए। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

husband killed wife by hitting her with a grinding stone suspecting having an illicit relationship with son-in
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद पहुंचा थाने
वहीं आरोपी रामप्रकाश कोतवाली पहुंचा और पुलिस कर्मियों से बोला कि उसकी पत्नी के दामाद से अवैध संबंध थे, इससे उसने उसकी हत्या कर दी है। हत्या की खबर सुन कोतवाली में खलबली मच गई। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ा और हवालात में बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
husband killed wife by hitting her with a grinding stone suspecting having an illicit relationship with son-in
सुमन - फोटो : अमर उजाला

कई बार समझाया, पर वो नहीं मान रही थी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे राहुल की 10 वर्ष पहले यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इस पर बेटी और दामाद उसके साथ रहने लगे थे। तभी उसकी पत्नी सुमन का चक्कर दामाद हेमंत से हो गया। इसका उसने कई बार विरोध किया। लेकिन वह नहीं मान रही थी, सोमवार को जब उसने इस बारे में कहा तो वह विवाद करने लगी, तभी उसने उससे सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
husband killed wife by hitting her with a grinding stone suspecting having an illicit relationship with son-in
शव की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिला के सिर पर सिलबट्टे से वार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उसने हत्या की बात कुबूली है। उससे और भी पूछताछ की जा रही है। -अर्चना सिंह, सिओ सिटी 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed