फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर आया तीन तलाक का एक और मामला, ससुरालवालों पर लगे आरोप जानकर होश उड़ जाएंगे

Tue, 30 Oct 2018 08:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 30 Oct 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
husband  divorce her wife on phone call
डेमो पिक
कानपुर: मोबाइल फोन पर पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला सोमवार को पति और ससुराल वालों के खिलाफ अर्जी देने पनकी थाने पहुंची। पुलिस को बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे जलाने की भी कोशिश की थी। पीड़ित महिला बोली एक दिन शारिक ने उसे मोबाइल पर फोन किया...
husband  divorce her wife on phone call
डेमो पिक
रतनपुर, पनकी स्थित कांशीराम कालोनी निवासी समसुद्दीन की बेटी सुमैरा का निकाह 25 मार्च 2017 शारिक खान से हुआ था। शारिक बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा में रहता है। सुमैरा ने पुलिस को बताया कि शारिक कुवैत में ड्राइवर था। कुछ माह बाद वह लौट आया।
husband  divorce her wife on phone call
डेमो पिक
सुमैरा के मुताबिक निकाह के कुछ वक्त बीतने के बाद शारिक और उसके परिजनों ने दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी। उसके मायके वालों ने मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जता दी। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना चालू कर दिया। 9 सितंबर 2018 को शारिक और उसके घरवालों ने उसे पीटा और केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की। घटना से डरी गर्भवती सुमैरा डरकर मायके आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
husband  divorce her wife on phone call
डेमो पिक
बकौल सुमैरा एक दिन शारिक ने उसे मोबाइल पर फोन किया और तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। तब से वह तनाव में आ गई है।  महिला की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मारपीट, गाली-गलौज, धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि तीन तलाक के नए अध्यादेश के तहत लगने वाली धाराओं पर मंथन किया जा रहा है जिसके बाद वे भी जोड़ दी जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed