फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादव कुनबे की होली: सैफई में मुलायम ने मनाया रंगो का त्योहार, अखिलेश-शिवपाल के साथ खेली फूलों की होली

Fri, 18 Mar 2022 04:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सैफई
अमर उजाला नेटवर्क, सैफई Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrations Holi of Mulayam family Mulayam singh yadav celebrated festival of colors in Saifai played Holi of flowers with Akhilesh-Shivpal
मुलायम परिवार की होली - फोटो : अमर उजाला

इटावा में पांच साल बाद सैफई के होली मिलन समारोह में मुलायम परिवार एक मंच पर दिखाई दिया। चार दशक से मुलायम सिंह यादव के आवास पर खेली जाने वाली होली इस बार सैफई महोत्सव पंडाल में खेली गई। मुलायम, अखिलेश, रामगोपाल और शिवपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह साढ़े 10 बजे महोत्सव पंडाल में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने मंच पर मौजूद लोगों से मिलकर होली की बधाई दी। 11 बजे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव मंच पर पहुंचे। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। करीब 12 बजे नेताजी मुलायम सिंह यादव मंच पर पहुंचे। अखिलेश यादव ने नेताजी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभी ने मंच पर चल रही फाग का आनंद लिया। 40 दशक से सैफ़ई की पारंपरिक होली में मुलायम परिवार के सभी लोग एक मंच पर आकर होली मनाते हैं।

Holi celebrations Holi of Mulayam family Mulayam singh yadav celebrated festival of colors in Saifai played Holi of flowers with Akhilesh-Shivpal
मुलायम परिवार की होली - फोटो : अमर उजाला
इस बार होली कार्यक्रम का स्थान बदल दिया गया था। हर बार मुलायम सिंह यादव के आवास पर मंच बनाया जाता था। इस बार भीड़ अधिक होने के चलते सैफई महोत्सव पंडाल में फूलों की होली खेली गई है।
Holi celebrations Holi of Mulayam family Mulayam singh yadav celebrated festival of colors in Saifai played Holi of flowers with Akhilesh-Shivpal
मुलायम परिवार की होली - फोटो : अमर उजाला
सपा में विघटन के बाद अलग-अलग होली मनाई जाने लगी थी। 2021 में सैफई में दो मंच अलग-अलग सजाए गए थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव, प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, कार्तिकेय यादव समेत परिवार के सभी सदस्य मंच पर मौजूद रहे। मुलायम सिंह यादव ने जोश के साथ मंच पर फूलों की होली खेली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi celebrations Holi of Mulayam family Mulayam singh yadav celebrated festival of colors in Saifai played Holi of flowers with Akhilesh-Shivpal
मुलायम परिवार की होली - फोटो : अमर उजाला
रामगोपाल और शिवपाल ने गाया फाग 
सपा मुखिया एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने फूलों की बारिश कर होली खेली। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने फाग गाया। आए हुए कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी।
विज्ञापन
Holi celebrations Holi of Mulayam family Mulayam singh yadav celebrated festival of colors in Saifai played Holi of flowers with Akhilesh-Shivpal
मुलायम परिवार की होली - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक खान सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed