इटावा में पांच साल बाद सैफई के होली मिलन समारोह में मुलायम परिवार एक मंच पर दिखाई दिया। चार दशक से मुलायम सिंह यादव के आवास पर खेली जाने वाली होली इस बार सैफई महोत्सव पंडाल में खेली गई। मुलायम, अखिलेश, रामगोपाल और शिवपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह साढ़े 10 बजे महोत्सव पंडाल में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने मंच पर मौजूद लोगों से मिलकर होली की बधाई दी। 11 बजे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव मंच पर पहुंचे। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। करीब 12 बजे नेताजी मुलायम सिंह यादव मंच पर पहुंचे। अखिलेश यादव ने नेताजी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभी ने मंच पर चल रही फाग का आनंद लिया। 40 दशक से सैफ़ई की पारंपरिक होली में मुलायम परिवार के सभी लोग एक मंच पर आकर होली मनाते हैं।
यादव कुनबे की होली: सैफई में मुलायम ने मनाया रंगो का त्योहार, अखिलेश-शिवपाल के साथ खेली फूलों की होली
अमर उजाला नेटवर्क, सैफई
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Mar 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन