फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादव परिवार की दरार, भाई शिवपाल को छाेड़ बेटे अखिलेश का मुलायम ने थामा हाथ, खेली फूलों की होली

Sat, 23 Mar 2019 02:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
holi celebration in Yadav Family before lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

लाेकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले होली के त्यौहार में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे यानी मुलायम सिंह यादव के परिवार में दरार साफ नजर आई। चुनाव से पहले जब इटावा के सैफई में यादव परिवार के दो अलग-अलग मंच सजे ताे कई मायनों में मुलायम सिंह यादव भाई शिवपाल सिंह यादव का हाथ छाेड़ बेटे अखिलेश का दामन थामे नजर आए।


 

holi celebration in Yadav Family before lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
ये वाे मौका था जब पूरा यादव परिवार एक साथ मिलकर एक ही मंच पर होली के लिए एकत्र होता था पर इस बार का नजारा कुछ अलग ही नजर आया। विधानसभा चुनाव 2017 के समय अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव में ऐसी दरार पड़ी की समय के साथ बड़ती गई।

 
holi celebration in Yadav Family before lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने सपा को छाेड़ नए राजनीतिक दल का गठन किया और लोकसभा चुनाव 2019 में अपने प्रत्याशी मैदान में उतार कर भतीजे अखिलेश के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। एक मौका था जब समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की घोषणा से पहले उनसे इस मसले पर कोई बात नहीं की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
holi celebration in Yadav Family before lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
मुलायम ने कहा था कि परिवार का कोई भी सदस्य 27 साल पुरानी समाजवादी पार्टी में दरार नहीं चाहता है। वह शिवपाल से बात करेंगे और उन्हें मनाएंगे लेकिन शायद ऐसा कुछ हुआ नहीं। एक प्रेस वार्ता के दौरान मुलायम ने कहा था कि परिवार और पार्टी में कोई भी बिखराव नहीं चाहते हैं।

 
विज्ञापन
holi celebration in Yadav Family before lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पार्टी को बांटकर और कमजोर करके उन्हें (शिवपाल) कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि शिवपाल की भावनाएं आहत हुई हैं। लेकिन मुझे नहीं पता है कि अखिलेश अपने चाचा को क्यों पसंद नहीं करता है।' परिवार की दरार इस होली पर साफ नजर आई जब अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव अलग-थलग अपने कार्यकर्ताओं के साथ रंगों की होली मनाते हुए नजर आए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed