फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाेकसभा चुनाव 2019 के लिए साक्षी महाराज ने रचा व्यूह, बीजेपी ने दिया टिकट तो उड़ी विरोधियों की नींद

Sat, 23 Mar 2019 02:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj get ticket in lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानाें को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फिर चाहे वो राम मंदिर का मुद्दा हो या प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया हो। लाेकसभा चुनाव 2019 से पहले उन्नाव से भाजपा ने एक बार फिर साक्षी महाराज पर भरोसा दिखाया है।

 
sakshi maharaj get ticket in lok sabha elections 2019
सांसद साक्षी महाराज
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी। इसमें चार बार सांसद रह चुके साक्षी महाराज को उन्नाव से लोकसभा टिकट दिया है| 
sakshi maharaj get ticket in lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज - फोटो : self
इसके साथ ही भाजपा ने उन तमाम खबरों पर विराम लगा दिया जिनमें कहा गया था कि उन्नाव से साक्षी महाराज का टिकट बीजेपी काट सकती है। टिकट कटने की अटकलों पर साक्षी महाराज ने अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देते हुए चेतावनी दी थी कि अगर इस सीट से उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया गया तो इसका परिणाम पार्टी के पक्ष में सुखद नहीं होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sakshi maharaj get ticket in lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज
चार बार सांसद रह चुके साक्षी महाराज ने कहा था 'अगर मेरे अलावा किसी और को उन्नाव से चुनाव मैदान में उतारा गया तो संभव है भाजपा के पक्ष में परिणाम सुखद न हो। इस संबंध में उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को एक पत्र भी लिखा था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 
विज्ञापन
sakshi maharaj get ticket in lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज ने इस पत्र के मीडिया में लीक होने पर हैरानी जताते हुए कहा था कि यह पत्र सांसद के लेटरहेड पर टाइप किया हुआ था और इस बात की जांच होनी चाहिए कि आखिर यह पत्र लीक कैसे हुआ। पत्र पर उन्होंने सफाई भी दी थी और कहा था कि वाे  पांच सालों का लेखा-जोखा था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed