फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर का गंगा मेला: अलबेला रंगों का ठेला, रंग-गुलाल उड़ाते निकली होरियारों की टोली, देखें तस्वीरें

Mon, 13 Mar 2023 12:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Mar 2023 12:43 PM IST
विज्ञापन
Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2023
कानपुर का गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला सोमवार को अनुराधा नक्षत्र में आयोजित किया गया। परंपरानुसार हटिया के रज्जनबाबू पार्क से रंगों का ठेला निकला। लोगों ने जी भर के रंगों की होली खेली। गंगा मेला में माहौल सातवें आसमान पर था। हर कोई रंग व गुलाल में सराबोर था। रंग का ठेला जैसे-जैसे शहर की गलियों का रुख कर रहा था, वैसे-वैसे रंग की खुमारी हर किसी के सिर चढ़ कर बोल रही थी।


घर की छतों से भी रंग की फुहारों ने गंगा मेला में शामिल बच्चों से लेकर बड़ों तक को भिगोने में कोई कोर कसर नहींं छोड़ी। सबसे आकर्षण का केन्द्र भैंसे का ठेला व 6 ऊंट रहे। वहीं, गंगा मेला का शुभारंभ शहीद क्रांतिकारियों के शिलालेख पर डीएम कानपुर विशाखजी, पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, विधायक अमिताभ बाजपेई, भाजपा नेता सुरेश अवस्थी, एमएलसी विधायक सलिल विश्नोई ने पुष्प अर्पित कर किया।
Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2023
कानपुर का गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस बैंड के बीच राष्ट्रगान की धुन ने सभी को देश भक्ति से भर दिया। फिर डीएम व पुलिस कमिश्नर ने तिरंगा लहराकर रंग के ठेले को रवाना किया। यह रंग का ठेला रज्जनबाबू पार्क से निकलकर शहर की गलियों में चला तो होरियारों का उत्साह व उमंग सातवें आसमान पर दिखा। हर कोई एक-दूसरे को रंग व गुलाल से पूरी तरह से नहलाने को बेताब दिखा।
 
Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2023
कानपुर का गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला
इन रास्तों से होकर गुजरा रंगों का ठेला रंग का ठेला जनरलगंज बाजार, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक सर्राफा, कोतवाली चौहारा से होते हुए आगे बढ़ा। रंगों से भरे 50 ड्रम गंगा मेला में शामिल हर व्यक्ति के तन-बदन को भीगो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2023
कानपुर का गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला
गलियों में रंग के ठेले के साथ चलने वाले लोगों पर घरों की छतों से रंग के साथ-साथ फूलों की बारिश भी हो रही थी। रंग के ठेले ने शहर की गलियों से होते हुए छह से सात किमी. की दूरी भी तय की।
 
विज्ञापन
Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2023
कानपुर का गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला
40 फीट की मटकी को तोड़ने की रही होड़ रंग के ठेले के बीच बिरहाना रोड में लटकी 40 फीट की रंग की मटकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। युवाओं में पहले मटकी तोड़ेगा का क्रेज दिखा। युवा टोलियां बनाकर मटकी को तोड़ने का प्रयास करते हुए कई बार गिरे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed