फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS:हेमा मालिनी को बहुत बुरा लगा, नाराजगी से कहा- 'दुर्गा आपसे अपसेट हैं'

Sun, 08 Oct 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Oct 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini, flirtatious kanpur people, after all that Hema Malini said something like this
नृत्य प्रस्तुत करतीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने आईं अभिनेत्री और सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी नाराज होकर बोलीं कि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। जानें क्या हुआ ऐसा जो हेमा मालिनी को आया इतना गुस्सा...

Hema Malini, flirtatious kanpur people, after all that Hema Malini said something like this
नृत्य प्रस्तुत करतीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा कानपुर भौंती स्थित पीएसआईटी कॉलेज में दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार की ओर से आयोजित दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने आई थीं। तमाम लोग हेमा मालिनी के नृत्य को देखने के लिए पहुंचे थे। पूरा ऑडीटोरियम खचाखच भरा था और हेमा पूरे भाव में सती का रूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत कर रहीं थीं ।

Hema Malini, flirtatious kanpur people, after all that Hema Malini said something like this
नृत्य प्रस्तुत करतीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम छोड़ बाहर जाने लगे तो दर्जनों लोग बीच में उठकर निकलने लगे। इससे मंच पर नृत्य कर रहीं हेमा मालिनी और अन्य कलाकारों की एकाग्रता भंग हो गई। हेमा और कलाकारों ने नृत्य तो पूरा किया लेकिन कार्यक्रम के बाद मंच से अपनी नाराजगी को जाहिर करना नहीं भूलीं। बोलीं, हम लोग कलाकार हैं। इतनी मेहनत करके मंचन करते हैं लेकिन जब आप लोग बीच में खड़े होकर हॉल में चलने लगते हैं, मंच के सामने आकर सेल्फी लेने लगते हैं तो कलाकार परेशान हो जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini, flirtatious kanpur people, after all that Hema Malini said something like this
नृत्य प्रस्तुत करतीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

 दुर्गा आपसे अपसेट हैं  

नृत्य नाटिका समाप्त होने के बाद हेमा मालिनी ने शहरियों से पूछा कि आपमें से कितने लोग दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं, किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर उन्होंने पूछा कि इसका मतलब भी जानते हैं आप लोग? फिर भी किसी ने जवाब नहीं दिया। इस पर हेमा मायूस हो गईं। बोलीं- दुर्गा आपसे अपसेट हैं। कम से कम आप लोगों से ये उम्मीद नहीं की जा सकती। फिर उन्होंने बताया कि वह पिछले बीस साल से दुर्गा नृत्य नाटिका कर रहीं हैं। अब उम्र काफी अधिक हो चुकी है लेकिन फिर भी करती हैं क्योंकि मां दुर्गा ही शक्ति प्रदान करती हैं।
 
विज्ञापन
Hema Malini, flirtatious kanpur people, after all that Hema Malini said something like this
नृत्य प्रस्तुत करतीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

मैं कानपुर बहुत बार आ चुकी हूं 
 
हॉल में मौजूद लोगों को तीखी बातें बोलने के बाद हेमा ने उनका मूड भी बदलने की कोशिश की। बोलीं, मैं कानपुर बहुत बार आ चुकी हूं। पिछली बार तीन साल पहले आई थी। तब से लेकर आज काफी बदल गया है कानपुर। काफी विकास हुआ है। लखनऊ से उतरकर यहां आने में मुझे डर लग रहा था लेकिन बड़े आराम से आ गई। अगर मौका मिला तो फिर आउंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed