फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैलो...पुलिस कंट्रोल रूम, मैं और बच्चे 2 दिनों से भूखे हैं, सुन हरकत में आई पुलिस, पहुंचाया राशन

Thu, 26 Mar 2020 11:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Mar 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Hello ... police control room, me and my kids are hungry for 2 days
कई थाना क्षेत्रों की पुलिस ने भी गरीबों को सब्जी व राशन वितरित कराया - फोटो : amar ujala
हैलो...पुलिस कंट्रोल रूम। मैं और मेरे बच्चे दो दिनों से भूखे हैं। घर पर खाने को कुछ भी नहीं है। यहां तक कि कुछ खरीदने को पैसे भी नहीं हैं। ऐसा रहा तो जीना मुश्किल हो जाएगा। 112 कंट्रोल में जब ये सूचना मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आई।


 
Hello ... police control room, me and my kids are hungry for 2 days
पुलिस ने भी सब्जी व राशन वितरित कराया - फोटो : amar ujala
पनकी थाने की पीआरवी नंबर 0409  के पुलिसकर्मी पनकी के गंभीरपुर गांव पहुंचे। परिवार वालों से मिले। सब्जी, राशन और दूध उपलब्ध कराया। उसके बाद कुछ नकद पैसे देकर मदद भी की। साथ ही आश्वासन दिया कि अगर दोबारा जरूरत पड़े तो बेफिक्र होकर कॉल कर लेना। पुलिस प्रशासन आपके साथ है। यह सुनकर पूरा परिवार आश्वस्त हुआ। 
 
 
Hello ... police control room, me and my kids are hungry for 2 days
कई थाना क्षेत्रों की पुलिस ने भी गरीबों को सब्जी व राशन वितरित कराया - फोटो : amar ujala
साहब फैक्ट्रियां बंद हैं, काम नहीं मिल रहा जिस परिवार की पुलिस ने मदद की उसके मुखिया ने बताया कि जब महामारी का प्रकोप बढ़ा तो फैक्ट्रियां बंद हो गईं। वह फैक्ट्रियों में मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। लिहाजा काम ठप हो गया। जो जमा पूंजी थी वो सप्ताह भर में खत्म हो गई। अब एक-एक पहर की रोटी मिलना मुश्किल हो गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hello ... police control room, me and my kids are hungry for 2 days
कई थाना क्षेत्रों की पुलिस ने भी गरीबों को सब्जी व राशन वितरित कराया - फोटो : amar ujala
मजदूरों को बांटे फल और राशन 
बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय ने बुधवार को क्षेत्र के गरीब मजदूरों आदि को फल वितरित किये। कुछ को सब्जियां भी खरीदकर दीं। उधर सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने अपने सर्किल यानी तीन थाना क्षेत्रों में राशन, सब्जी और दूध वितरित किया। साथ ही उन्होंने फूड के पैकेट भी बंटवाएं। उन्होंने बताया कि जितना संभव होगा वह इस तरह से हर रोज लोगों की मदद करते रहेंगे। 

 
विज्ञापन
Hello ... police control room, me and my kids are hungry for 2 days
पुलिस ने मदद भी की और सबक भी सिखाया - फोटो : amar ujala
पुलिस हर संभव मदद करने में लगी है। कोई भी व्यक्ति अगर किसी समस्या से परेशान है तो 112 नंबर पर कॉल कर सकता है। वहीं अन्य जो प्रशासन स्तर पर जो कंट्रोल रूम के नंबर जारी किये गए उन पर भी संपर्क किया जा सकता है।
मोहित अग्रवाल, आईजी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed