{"_id":"5e7c34a38ebc3e6fd3100ffa","slug":"coronavirus-second-day-of-lockdown-in-kanpur-and-nearby-13-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर सहित आसपास के जिलों में लॉकडाउन का दूसरा दिन, सड़कों पर सन्नाटा बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर सहित आसपास के जिलों में लॉकडाउन का दूसरा दिन, सड़कों पर सन्नाटा बाजारों में उमड़ी भीड़
Thu, 26 Mar 2020 10:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों के बाजारों में कुछ यूं उमड़ी भीड़ देखें तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में लॉक डाउन के दूसरे दिन भी सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही। राशन की दुकानों सब्जी मंडी और पूजन सामग्री की दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए नजर आए। कुछ इलाकों में लॉक डाउन की धज्जियां उड़ती नजर आई।
कानपुर के बाजारों में कुछ यूं उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट में लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस ने ज्यादा सख्ती बरतनी शुरू की। हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात और आने जाने वालों को रोका जा रहा है। बाजार पूरी तरह से बंद है। सब्जी मंडी में पहुंचे दुकानदार व ग्राहकों को हटाया गया। सबसे कहा गया कि भीड़ एकत्र ना करें। शहर में पुलिस की सख्ती का आलम यह रहा कि अखबार खरीदने आने वाले लोगों को भी पुलिस ने डंडे फटकार कर भगा दिया।
इटावा के बाजारों में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में चौराहे पर पुलिस मुस्तैद है। हालांकि सब्जी की दुकानों पर पैदल जाने की अनुमति पुलिस दे रही है। लॉकडाउन में छूट के समय आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। भीड़ को सोशल डिस्टेंस में रहने के लिए नायब तहसीलदार ने खुद मोर्चा संभाला। वहीं सब्जियों के अधिक दाम वसूले जाने की सूचना पर उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों के बाजारों में कुछ यूं उमड़ी भीड़ देखें तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
इटावा में कोरोना पर नियंत्रण के लिए किये गए लॉकडाउन की गम्भीरता को लोग समझ नहीं रहे हैं। प्रशासन ने सुबह 8 से 12 बजे तक सब्जी व किराना खरीदने की छूट दी है। जरूरी सामान खरीदने के लिए सुबह भीड़ सडकों पर निकल आई। गुरुवार को पुलिस ने लॉकडाउन न मानने पर 44 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों के बाजारों में कुछ यूं उमड़ी भीड़ देखें तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर में शासन ने सब्जी व दूध खरीदने के लिए लोगों को छूट दे रखी है। जिसकी वजह से सुबह के समय आईटीआई रोड के पास सब्जी मंडी में काफी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस कर्मी लोगों को समूह में दुकान पर खड़ा होने से मना कर रहे हैं।