{"_id":"5af66b7e4f1c1be5408b4993","slug":"heat-stroke-making-the-challenge-for-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हीट स्ट्रोक से बचना किसी चुनौती से कम नहीं, यहां चपेट में अाकर अस्पताल पहुंचे मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट स्ट्रोक से बचना किसी चुनौती से कम नहीं, यहां चपेट में अाकर अस्पताल पहुंचे मरीज
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 12 May 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनो-दिन बढ़ते पारे के कारण लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। साथ ही इससे बचना एक बड़ी चुनौती बन गया है। यूपी के कानपुर शहर में हीट स्ट्रोक की चपेट में आए मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानें इस चुनौती से लड़ने के उपाय...
डेमाे पिक
शुक्रवार को हैलट अस्पताल में दो लोगों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। घाटमपुर निवासी सुनीता देवी (32) को हीट स्ट्रोक की वजह से हैलट इमरजेंसी लाया गया। उपचार के दौरान हालत में सुधार न होते देख परिजन उन्हें स्वरूप नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें कॉर्डियोलॉजी अस्पताल भेजा गया। इसी तरह बर्रा-2 निवासी शिवरंजन (55) को हीट स्ट्रोक की वजह से हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
डेमाे पिक
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस (98.6 फारेनहाइट) होता है। तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा होने पर शरीर तापमान सामान्य रखने की कोशिश करता है। यह काम दिमाग करता है। शरीर का तापमान नियंत्रित न हो पाने की दशा में दिमाग पर असर पड़ने लगता है। मरीज को झटके आने लगते हैं। वह कोमा में जा सकता है। सही इलाज न मिलने पर मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये एहतियात बरतें
डेमाे पिक
- हल्का खाना खाएं
- खूब पानी पिएं
- धूप में निकलने से पहले सिर-कान ढंक लें
- ओआरएस का घोल पीते रहें
- ढीले कपड़े पहनें
- खूब पानी पिएं
- धूप में निकलने से पहले सिर-कान ढंक लें
- ओआरएस का घोल पीते रहें
- ढीले कपड़े पहनें