फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में अचानक बिगड़ी BJP विधायक की हालत, डॉक्टर ने कही ये बात

Sat, 12 May 2018 09:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 12 May 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
MLA Kuldeep Sengar's health deteriorated in sitapur jail
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : अमर उजाला
उन्नावः दुष्कर्म के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में सीतापुर जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की शुक्रवार को उन्नाव पाक्सो कोर्ट में तलबी पेशी नहीं हो सकी। जेल के डाक्टर की ओर से तीन दिन आराम की सलाह दिए जाने का हवाला देते हुए सीतापुर जेल अधीक्षक ने न्यायाधीश को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है।



 
MLA Kuldeep Sengar's health deteriorated in sitapur jail
कुलदीप सिंह सेंगर
किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सहआरोपी शशि सिंह की पाक्सो कोर्ट में पेशी होनी थी। सीतापुर पुलिस शुक्रवार सुबह सिर्फ शशि सिंह को लेकर पाक्सो कोर्ट पहुंची। विधायक को पेशी पर न लाने के पीछे की वजह उनका स्वास्थ्य ठीक न होना बताई गई। जिला कारागार के चिकित्सक ने विधायक को तीन दिन आराम करने की सलाह दी है।
MLA Kuldeep Sengar's health deteriorated in sitapur jail
कुलदीप सिंह सेंगर
पुलिस ने चिकित्सक के पत्र को भी कोर्ट में पेश किया। इस पर शुक्रवार को सिर्फ शशि सिंह की पेशी हो सकी। विशेष न्यायाधीश पीसीएसओ एक्ट राजेश उपाध्याय ने पाक्सो एक्ट के मामले में अगली पेशी 25 मई की तारीख निर्धारित करते हुए शशि सिंह को दोबारा सीतापुर जेल भेज दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
MLA Kuldeep Sengar's health deteriorated in sitapur jail
कुलदीप सिंह सेंगर
एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सहआरोपी शशि सिंह पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उन्नाव जेल में शिफ्ट करा दिया था। दुष्कर्म के मामले में विधायक की पहली पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई थी। इस बीच किशोरी ने विधायक पर उन्नाव जेल में रहते हुए जांच प्रभावित करने की आशंका जताई थी। इस पर विधायक और सह आरोपी को बुधवार को सीतापुर जेल में भेज दिया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed