फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्दी फैमिली फिट इंडिया: ग्रीनपार्क में हजारों बच्चों ने बनाई मानव शृंखला, फिट रहने का लिया संकल्प

Tue, 19 Nov 2019 10:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Healthy Family Fit India, Thousands of children formed a human chain in Green Park kanpur
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शहरवासियों के लिए मंगलवार की सुबह स्वस्थ रहने का संदेश लेकर आई। अमर उजाला, वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, जिला प्रशासन, एकल विद्यालय की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित ‘हेल्दी फैमिली फिट इंडिया’ कार्यक्रम में हजारों लोगों ने फिट रहने का संकल्प लिया। हजारों बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर संदेश दिया कि सही खानपान, व्यायाम-योग करके खुद को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सकता है।
Healthy Family Fit India, Thousands of children formed a human chain in Green Park kanpur
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों ने योग-व्यायाम के टिप्स दिए और आहार विशेषज्ञों ने सही खानपान के बारे में बताया। डायबिटीज मरीजों को संदेश दिया गया कि जीवनशैली में परिवर्तन कर वे बेहतर जीवन जी सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों के सदस्यों, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ भागीदारी की।
Healthy Family Fit India, Thousands of children formed a human chain in Green Park kanpur
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह ग्रीनपार्क में कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सिटी से साउथ, कल्याणपुर से पनकी तक के स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थी पहुंचने लगे। एनसीसी के कैडेट्स और कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं बैनर लेकर कदमताल करते हुए ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचे। सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि कमिश्नर सुधीर एम बोबडे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हेल्दी फैमिली फिट इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। अमर उजाला, वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, एकल विद्यालय इसे ग्रीन पार्क में साकार कर रहे हैं। बच्चों के उत्साह की सराहना की। एडीजी प्रेम प्रकाश ने भी कहा कि तंदुरुस्त रहने से ही तरक्की की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Family Fit India, Thousands of children formed a human chain in Green Park kanpur
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य भगवान का दिया सबसे बड़ा उपहार है। अगर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर से बचना है, तो रोजाना एक घंटा व्यायाम-योग करना ही होगा। बच्चों को इसके लिए अपने माता-पिता को भी प्रेरित करना चाहिए। आईजी मोहित अग्रवाल ने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुबह 8 बजे से स्कूली बच्चे और शिक्षक जिस उत्साह के साथ आते दिखे, उससे यह साफ हो गया कि कार्यक्रम का मकसद पूरा हो गया है। यहां मिले टिप्स अनमोल निधि हैं। उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में उतारना है। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है। तनाव भरी जिंदगी में डायबिटीज-ब्लडप्रेशर आदि बीमारियां बहुत आम हो गई हैं। इनसे बचने के लिए योग और व्यायाम की एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
Healthy Family Fit India, Thousands of children formed a human chain in Green Park kanpur
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
नई उड़ान
कार्यक्रम में ‘थोड़ा करें व्यायाम, थोड़ा सा सुधारें खानपान, जीवन में आएगी उमंग, भरेंगे नई उड़ान’ का नारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एमए नकवी ने किया। डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. निरंकार गोयल, संजय मेहरोत्रा, राकेश शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

गुंतास ने गीतों से झुमाया
एंड टीवी के शो वाइस इंडिया किड्स में टॉप-5 और सोनी टीवी के शो सुपर स्टार सिंगर में टॉप-10 तक पहुंचने वाली शहर की सिंगर बेटी गुंतास ने अपने गानों से लोगों को झुमा दिया। गुंतास ने जब ‘वो रंग भी क्या रंग है मिलता है....’ गाया, तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गुंतास ने कई अन्या गाने भी गाए। आयोजन समिति की तरफ से गुंतास को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुंतास के पिता व ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के निदेशक हरप्रीत सिंह काके ने कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed