{"_id":"5dd423938ebc3e54a00900d9","slug":"healthy-family-fit-india-event-in-green-park-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला: 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम, गुंतास की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला: 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम, गुंतास की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
Tue, 19 Nov 2019 11:00 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शहरवासियों के लिए मंगलवार की सुबह स्वस्थ रहने का संदेश लेकर आई। अमर उजाला, वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, जिला प्रशासन, एकल विद्यालय की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित ‘हेल्दी फैमिली फिट इंडिया’ कार्यक्रम में हजारों लोगों ने फिट रहने का संकल्प लिया।
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
हजारों बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर संदेश दिया कि सही खानपान, व्यायाम-योग करके खुद को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सकता है। विशेषज्ञों ने योग-व्यायाम के टिप्स दिए और आहार विशेषज्ञों ने सही खानपान के बारे में बताया।
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
डायबिटीज मरीजों को संदेश दिया गया कि जीवनशैली में परिवर्तन कर वे बेहतर जीवन जी सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों के सदस्यों, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ भागीदारी की। मंगलवार सुबह ग्रीनपार्क में कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सिटी से साउथ, कल्याणपुर से पनकी तक के स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थी पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
एनसीसी के कैडेट्स और कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं बैनर लेकर कदमताल करते हुए ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचे। सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि कमिश्नर सुधीर एम बोबडे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हेल्दी फैमिली फिट इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है।
अमर उजाला, वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, एकल विद्यालय इसे ग्रीन पार्क में साकार कर रहे हैं। बच्चों के उत्साह की सराहना की। एडीजी प्रेम प्रकाश ने भी कहा कि तंदुरुस्त रहने से ही तरक्की की जा सकती है।
अमर उजाला, वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, एकल विद्यालय इसे ग्रीन पार्क में साकार कर रहे हैं। बच्चों के उत्साह की सराहना की। एडीजी प्रेम प्रकाश ने भी कहा कि तंदुरुस्त रहने से ही तरक्की की जा सकती है।
विज्ञापन
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
गुंतास ने गीतों से झुमाया
एंड टीवी के शो वाइस इंडिया किड्स में टॉप-5 और सोनी टीवी के शो सुपर स्टार सिंगर में टॉप-10 तक पहुंचने वाली शहर की सिंगर बेटी गुंतास ने अपने गानों से लोगों को झुमा दिया। गुंतास ने जब ‘वो रंग भी क्या रंग है मिलता है....’ गाया, तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गुंतास ने कई अन्या गाने भी गाए। आयोजन समिति की तरफ से गुंतास को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुंतास के पिता व ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के निदेशक हरप्रीत सिंह काके ने कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया।