फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोटा से आए 21 छात्रों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, रैपिड जांच किट के परीक्षण के बाद होगें होम क्वारंटीन

Sun, 19 Apr 2020 10:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Apr 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Thermal screening of 21 students from Kota
सीएसएन कालेज में छात्रा की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala
हरदोई में राजस्थान के कोटा में छह अलग-अलग कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे 21 विद्यार्थी रोडवेज बस से रविवार शाम अपने जिले पहुंच गए। इन सभी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर यहां से सीएसएन डिग्री कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। क्वारंटीन सेंटर में इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।



 


 
Hardoi: Thermal screening of 21 students from Kota
छात्रा की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala
रैपिड टेस्ट किट आने तक सभी विद्यार्थियों को सीएसएन डिग्री कालेज में ही रोका गया है। जांच के बाद ही इन सभी को जाने दिया जाएगा। जनपद के 21 विद्यार्थी कोटा के छह कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे। कोरोना संकट के कारण हुए लॉकडाउन में यह सभी बच्चे कोटा में ही रुक गए थे। जब लॉकडाउन तीन मई तक के लिए बढ़ गया तो इन बच्चों को घर वापस भेजने की कवायद शुरू हुई।
 
 
Hardoi: Thermal screening of 21 students from Kota
जिला अस्पताल के बाहर खड़ी विद्यार्थियों से भरी बस - फोटो : amar ujala
इसी क्रम में फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस से कोटा से 21 विद्यार्थी और एक विद्यार्थी की मां रविवार शाम हरदोई पहुंचीं। जनपद में प्रवेश के समय सीमा पर पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह, सवायजपुर के तहसीलदार मूसाराम थारू ने बस में सवार सभी बच्चों की कुशलक्षेम पूछी और पानी पिलाया। इसके बाद बस को हरदोई के लिए रवाना कर दिया गया। हरदोई में बस जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन यहां किसी भी बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hardoi: Thermal screening of 21 students from Kota
सीएसएन डिग्री कालेज में विद्यार्थियों की सूची बनाते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
इसके बाद बस को सीएसएन डिग्री कालेज परिसर में बने क्वारंटीन सेंटर के बाहर ले जाया गया। यहां विद्यार्थियों को बस से उतारकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। नगर मजिस्टे्रट जंगबहादुर यादव ने बताया कि अभी सभी 21 विद्यार्थियों और एक महिला को सीएसएन परिसर में रोका गया है। कोरोना की रैपिड जांच की किट आने का इंतजार किया जा रहा है। इस किट के आने के बाद सभी का टेस्ट कर इन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा।

शाहजहांपुर के भी छह विद्यार्थी थे सवार
पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने  बताया कि बस में शाहजहांपुर के भी छह बच्चे सवार थे। यह बच्चे भी कोटा में कोचिंग कर रहे थे। इन बच्चों को हरदोई से शाहजहांपुर भेज दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed