{"_id":"5bb89794867a5567f340ebf1","slug":"hamirpur-daughter-in-law-dipika-kakar-is-the-strongest-participant-of-big-boss-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः हमीरपुर की बहू दीपिका कक्कड़ बिग बॉस-12 की सबसे मजबूत प्रतिभागी, ससुराल में खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः हमीरपुर की बहू दीपिका कक्कड़ बिग बॉस-12 की सबसे मजबूत प्रतिभागी, ससुराल में खुशियां
मयूरी जैन, कानपुर
Updated Sat, 06 Oct 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़
यूपी के हमीरपुर जिले की बहू दीपिका कक्कड़ इब्राहिम कलर्स चैनल के मशहूर शो बिग बॉस-12 में प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। दीपिका के धमाकेदार प्रर्दशन से हमीरपुर के लोगों के बीच उनकी जीत की उम्मीद और उत्साह भारी भरकम वोटों की मात्रा से ही पता लग रहा है।
दीपिका कक्कड़
बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ बिग बॉस हाउस की सबसे मजबूत प्रतिभागियों में से एक नजर आ रही हैं। ऐसा सिर्फ हमें ही नहीं, बल्कि उनके पति शोएब इब्राहिम को भी लगता है। शोएब अपनी पत्नी को काफी मिस कर रहे हैं और उनसे जल्द से जल्द मिलना चाहते हैं, लेकिन बिग बॉस हाउस में अभी तक बने रहने के कारण दीपिका पर उन्हें गर्व भी है।
दीपिका कक्कड़
कलर्स चैनल के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में मुख्य भूमिका निभा चुकीं दीपिका पुणे शहर की रहने वाली हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई से ग्रेजुएशन करने के बाद करीब तीन साल तक उन्होंने जैट एयरवेज़ में एयर होस्टेस की नौकरी की। स्वास्थ्य सही न होने की वजह से उनको यह नौकरी छोड़नी पड़ी जिसके बाद उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़
दीपिका ने अपने करियर की शरुआत 'नीर भरे तेरे नैना' से की थी। इसके बाद वे 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' धारावाहिक में रेखा का रोल करती नज़र आईं। लेकिन उनको लोकप्रियता 'ससुराल सिमर का' से प्राप्त हुई ।
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़
इसी सीरीयल में उनकी मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई जिन्होंने दीपिका के साथ लीड कपल का रोल निभाया। शोएब हमीरपुर मौदहा कस्बे के तरौस निवासी मोहम्मद इब्राहिम के पुत्र हैं जो कुछ साल पहले भोपाल जाकर बस गए थे।