फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: शरारती तत्वों ने उरई में 2 के बाल काटे, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 04 Aug 2017 10:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
hair cutting incident of lady and girl in orai
अब उरई में सामने आई चोटी और बाल कटने की घटना
राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बाद अब यूपी में भी बाल काटने वाले शरारती तत्वों के कारनामे सामने आने लगे हैं। यहां के उरई जिले में शरारती तत्वों द्वारा बाल काटने की घटना को अंजाम दिया गया। गुरुवार को कुठौंद के गांव कैथवा और नंदीगांव में किशोरी व महिला के बाल काटने की घटनाएं हुईं। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। 


 
hair cutting incident of lady and girl in orai
उरई में चोटी कटने की घटना सामने आई
उरई कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवा निवासी सुनील शुक्ला की पुत्री सौम्या शुक्ला (11) गुरुवार की दोपहर घर में पढ़ाई कर रही थी। पढ़त-पढ़ते करीब 3:30 बजे वह चटाई पर ही सो गई। इस दौरान किसी शरारती तत्व ने उसके बाल काट दिए। करीब पंद्रह मिनट बाद सौम्या की मां कमरे से बाहर निकली। चटाई के पास बाल कटे पड़े देख वह सहम गई।
 
hair cutting incident of lady and girl in orai
उरई में सामने आई चोटी और बाल कटने की घटना
बाल काटने की अफवाह पर में सुनील के घर के बाहर भीड़ लग गई। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने सुनील के घर पर जांच की। दूसरी घटना नदीगांव के कटरा वार्ड में हुई। मोहल्ले की राखी पत्नी मंजेश बाल्मीकि की गुरुवार सुबह चोटी कट गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hair cutting incident of lady and girl in orai
पीड़िता राखी, जिसने चोटी कटने का दावा किया
महिला का कहना है कि वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ी, होश आया तो चोटी कटी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर राखी को सीएचसी में भर्ती कराया है।
 
विज्ञापन
hair cutting incident of lady and girl in orai
घर के बाहर खड़े ग्रामीण। 
एसओ नदीगांव रवींद्रकुमार त्रिपाठी का कहना है महिला गलतफहमी का शिकार हो सकती है। पुलिस को कहना है कि किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है। लोग अफवाहों पर ध्यान देने के बहाए शरारती तत्वों पर नजर रखें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed