फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरात चुनाव का 'बाहुबली' बाबूभाई, यूपी में जन्म लेकर गुजरात में 6वीं बार गाड़े सफलता के झंडे

Tue, 19 Dec 2017 08:49 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
gujarat chunav result 2017 madhu shrivastav babu bhai won sixth time
गुजरात से विधायक मधु श्रीवास्तव बाबू भाई
बाहुबली विधायक मधु श्रीवास्तव उर्फ बाबूभाई ने एक बार फिर गुजरात चुनाव में जीत का परचम लहरा दिया है। मधु लगातार 6वीं बार वाघोडिया सीट से विधायक बनने जा रहे हैं।

जानें मधुभाई का यूपी से क्या है नाता....
 

 

gujarat chunav result 2017 madhu shrivastav babu bhai won sixth time
विधायक मधु श्रीवास्तव बाबू भाई
गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में यूपी के हमीरपुर राठ धमना निवासी मधुभाई श्रीवास्तव वाघोडिया विधानसभा सीट से छठवीं बार भाजपा से विधायक चुने गए हैं। मधुभाई श्रीवास्तव की जीत पर उनके जिले में जश्न मनाया गया। मूलरूप से धमना गांव के निवासी मधु भाई श्रीवास्तव के पिता बाबूलाल श्रीवास्तव करीब 60 साल पहले गुजरात चले गए थे।
बाबूलाल के चार पुत्र रमेश, दिलीप, मधुभाई और नरेश है। मधुभाई पहला चुनाव 1994 में निर्दलीय जीत चुके हैं। मधु की जीत पर धमना के लोगों ने खुशियां व्यक्त की। मधुभाई के चाचा शिवनारायन के घर पर भी जश्न का माहौल रहा। शिवनारायन ने बताया कि एक बार निर्दलीय और पांचवीं बार भाजपा से चुनाव उनका भतीजा जीता है।

 

gujarat chunav result 2017 madhu shrivastav babu bhai won sixth time
विधायक मधु श्रीवास्तव बाबू भाई

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में वाघोडिया में बीजेपी के मधुभाई श्रीवास्तव ने 25082 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर निदर्लीय उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह वाघेला रहे जिन्हें 20142 वोट हासिल हुए। यहां बीएसपी, आईएनडी के उम्मीदवार भी यहां मैदान में थे, लेकिन कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। इस सीट पर दूसरे फेज में 14 दिसंबर को यहां वोटिंग हुई थी। पिछले चार बार से यहां बीजेपी को सफलता मिलती रही है। 1998 से कांग्रेस लगातार यहां दूसरे नंबर पर आकर हारती रही है। 2012 के चुनाव में बीजेपी के मधु श्रीवास्तव ने 65 हजार वोट लाकर कांग्रेस के पटेल जयेश खेमाभाई को हरा दिया था। खेमाभाई को 60 हजार वोट आए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
gujarat chunav result 2017 madhu shrivastav babu bhai won sixth time
विधायक मधु श्रीवास्तव बाबू भाई
1995 से अब तक मधुभाई को इससे पहले 5 बार इस सीट पर सफलता मिली है, इसलिए इस इलाके को बीजेपी का गढ़ भी कहा जाता है। आपको बता दें कि वाघोडिया गुजरात के वडोदरा जिले में आता है।बताया जा रहा है कि मध्य गुजरात की इस सीट को हथियाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने धुंआधार प्रचार किया था। इसके बावजूद बीजेपी के किले को कांग्रेस नहीं दरका सकी। बाहुबली मधु श्रीवास्तव गुजरात के विवादित नेताओं में से एक रहे हैं। कहा जाता है कि उन्होंने 2002 के बेस्ट बेकरी केस के गवाह जहिरा शेख को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्हें 2009 में सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव मचाने के लिए गिरफ्तार भी किया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed