फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good News for Harcortians

हरकोर्टियंस के लिए खुशखबरी, नौकरी और ट्रेनिंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

Sat, 24 Nov 2018 12:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Nov 2018 12:28 PM IST
सार

- आज से एचबीटीयू में दो दिवसीय 14वीं इंटरनेशनल एल्युमिनी-मीट का होगा आगाज
- आएंगे विश्व के 300 से ज्यादा पूर्व-छात्र, छात्रों को देंगे वेबसाइट और मोबाइल-एप का तोहफा

विज्ञापन
Good News for Harcortians
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी

विस्तार

कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के छात्रों को अब नौकरी और ट्रेनिंग के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। छात्रों की यह जिम्मेदारी अब संस्थान के पूर्व-छात्र निभाएंगे। इसके लिए संस्थान के एल्युमिनी एसोसिएशन ने मोबाइल-एप और वेबसाइट भी तैयार की है। इसे शनिवार को 14वें इंटरनेशनल एल्युमिनी मीट में लांच किया जाएगा। जानकारी विवि परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एल्युमिनी एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. ओंकार सिंह और सचिव बलराम उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मोबाइल-एप और वेबसाइट के जरिए सभी पूर्व-छात्र तो आपस में कनेक्ट रहेंगे ही, साथ में संस्थान के अध्ययनरत छात्र भी अपने सीनियर्स से जुड़ पाएंगे। केरल कैडर के आईपीएस और एसोसिएशन के सचिव बलराम उपाध्याय ने बताया कि चूंकि संस्थान के ज्यादातर पूर्व-छात्र किसी न किसी बड़ी कंपनी, संस्थान या सरकारी विभाग से जुड़े हैं। इसलिए जब वह अपनी इंडस्ट्री से जुड़े अपडेट्स इस एप और वेबसाइट पर पोस्ट करेंगे, तो इसका फायदा छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन


एप पर नियमित तौर पर जॉब ऑफर, ट्रेनिंग ऑफर अपडेट किया जाएगा। एप में छात्रों को अपना बायोडाटा तैयार करने का तरीका भी बताया जाएगा। एल्युमिनी एसोसिएशन की तरफ से हर साल कम से कम 100 बच्चों का प्लेसमेंट भी कराया जाएगा। प्रेसवार्ता में आयोजन सचिव रजनीश दीक्षित, मयंक जैन, सुशील, राधाकांत जायसवाल, प्रवीण कुमार, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Good News for Harcortians
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी
आज से दो दिवसीय एल्युमिनी-मीट
प्रो. ओंकार सिंह ने बताया कि 24 व 25 नवंबर को चलने वाले इस 14वें इंटरनेशनल एल्युमिनी मीट में दुनियाभर से 300 से ज्यादा पूर्व छात्र आएंगे। इसमें करीब 29 ऐसे छात्र हैं जो विदेशों की बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं। 25 नवंबर को सभी छात्र संस्थान की स्थापना दिवस भी मनाएंगे।

एल्युमिनी का फोकस, कैसे मजबूत करें छात्रों की नॉलेज
एल्युमिनी एसोसिएशन के सचिव बलराम उपाध्याय ने बताया कि सभी पूर्व छात्रों का फोकस है कि वह विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को तकनीकी नॉलेज दिलाएं। इसके लिए उन्हें इंडस्ट्री से जोड़ा जाएगा। कोशिश होगी की हर 15 दिन में वेबिनार का आयोजन हो। मतलब स्काइप या अन्य डिजिटल-मीडिया के माध्यम से छात्रों को पूर्व छात्रों से संवाद कराया जाएगा।

Good News for Harcortians
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी
सांस्कृतिक संध्या में झूमेंगे छात्र और पूर्व-छात्र
प्रो. ओंकार सिंह ने बताया कि पहले दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभी तक केवल अध्ययनरत छात्र ही परफॉर्म करते थे, लेकिन अब पूर्व छात्र भी उनके साथ मिलकर परफॉर्म करेंगे। नृत्य, संगीत, माइम (मूक अभिनय) का प्रदर्शन होगा।

बड़ी कंपनियों के प्रोजेक्ट पर काम करेंगे छात्र
एल्युमिनी एसोसिएशन के सचिव बलराम उपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों को एल्युमिनी की तरफ से अलग-अलग कंपनियों के प्रोजेक्ट भी सौंपे जाएंगे। उपाध्याय के मुताबिक बड़ी कंपनियों में अक्सर कई प्रोजेक्ट ऐसे अचानक आते हैं, जिसे पूरा करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं होते हैं। ऐसे में उन प्रोजेक्ट को यहां के छात्रों को सौंप दिया जाएगा। इससे छात्रों को भी काम करने का मौका मिलेगा और कंपनी का प्रोजेक्ट भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed