फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोल्ड स्मगलिंग में इस शहर के 4 कारोबारी रडार पर 

Mon, 14 May 2018 11:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 May 2018 11:38 AM IST
सार

कस्टम विभाग ने जारी किए कारोबारियों को नोटिस
- रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने एक कारोबारी से की पूछताछ
 

विज्ञापन
gold smuggling businessman in Kanpur city
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर शहर से गोल्ड स्मगलिंग के तार जुड़े हैं। जिसमें चार कारोबारियों का नाम सामने आया है। कस्टम विभाग की रेवेन्यू इंटेलिजेंस टीम तेजी से इस मामले की जांच कर रही है। एेसे में गोल्ड स्मगलिंग में फंसे इन कारोबारियों की मुसीबत बढ़ सकती है। 

 

gold smuggling businessman in Kanpur city
डेमाे पिक
सोने की तस्करी के तार कानपुर से जुड़े हैं। यह साफ हो गया है। कस्टम विभाग की रेवेन्यू इंटेलिजेंस टीम ने शहर के चार सोना कारोबारियों को रडार पर लिया है। इन्हें नोटिस जारी हो चुके हैं। शनिवार को नयागंज के एक सोना कारोबारी से पूछताछ करने के लिए टीम आई थी। जांच से जुड़े एक अफसर के मुताबिक मामले में चारों सोना कारोबारियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

 
gold smuggling businessman in Kanpur city
डेमाे पिक
मालूम हो कि 30 जनवरी को जीआरपी ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन से 17 किलोग्राम सोने के साथ एक तस्कर दबोचा था। इसके बाद 11 अप्रैल को स्टेशन परिसर से एक युवक सात किलो सोने के साथ पकड़ा गया था। वहीं, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने एक मई को ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस और 13 मई को सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस से सोना लेकर आ रहे दो तस्करों को दबोचा था। उनके पास से 15 किलो सोना बरामद हुआ था। डीआरआई की टीम अभी यह मामला जांच रही है। जीआरपी ने सोना बरामदगी का मामला कस्टम विभाग को सौंप दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
gold smuggling businessman in Kanpur city
डेमाे पिक
जीआरपी के एक बड़े अफसर के मुताबिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि सोना स्विट्जरलैंड से तस्करी के रास्ते बांग्लादेश और फिर कोलकाता लाया जाता है। यहां से कारोबारियों के एजेंट सोना लेकर दिल्ली-हावड़ा रूट पर डिलीवरी देने ट्रेनों से रवाना होते हैं। रास्ते में स्टेशनों पर व्यापारी या उसके एजेंट को सोना सौंप कर आगे का सफर शुरू कर देते थे।

 
विज्ञापन
gold smuggling businessman in Kanpur city
डेमाे पिक
अफसर के मुताबिक छानबीन में कानपुर और जयपुर के कारोबारियों के तार भी इस मामले से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। पूछताछ में बिरहाना रोड, नयागंज और चौक सराफा  के चार सोना कारोबारियों के नाम सामने आए थे। जीआरपी ने अब दोनों मामलों की जांच कस्टम के रेवेन्यू इंटेलिजेंस को सौंप दी है। चारो कारोबारियों को नोटिस जारी हो चुके हैं। इंटेलीजेंस टीम ने शनिवार को नयागंज के एक सोना कारोबारी से पूछताछ भी की। टीम तेजी से सुराग तलाश रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed