फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: तीरंदाजी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर, ओईएफ की लड़कियां बनी चैंपियन

Fri, 04 Oct 2019 07:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Oct 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Girls show their skills in archery competition
तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में फूलबाग के ओईएफ  इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 65वीं जनपद स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ओईएफ इंटर कॉलेज ओवर ऑल चैंपियन बना। दूसरे स्थान पर गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज व एसएन सेन विद्यालय को तीसरा स्थान मिला। 


 
Trending Videos
Girls show their skills in archery competition
तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के करीब 130 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता रिकर्व राउंड, कंपाउंड राउंड व इंडियन राउंड में हुई। आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एसबीएस सेंगर ने किया। इस मौके पर अनुराग मिश्रा, विनोद यादव, साऊद अली, राजेंद्र सिंह यादव, मोहित दुबे, वैभव गौड़, बबिता यादव, राहुल, रिंकू सोनकर आदि मौजूद रहे।

 
Girls show their skills in archery competition
तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
अंडर-14 बालिका वर्ग में ओईएफ  की माही प्रथम, महक निषाद द्वितीय व शिवांगी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में पूनम पब्लिक स्कूल के अंश पाल प्रथम, नर्मदा देवी इंटर कॉलेज के विशाल सविता द्वितीय, पं. रघुनाथ प्रसाद मिश्रा स्कूल के इमरान अहमद तृतीय स्थान पर रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girls show their skills in archery competition
तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
अंडर-17 बालिका वर्ग में ओईएफ की अदिति ने पहला, गुरु नानक विद्यालय की जान्हवी गुप्ता ने दूसरा व ओईएफ की प्रीति शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में राहुल मेमोरियल इंटर कॉलेज के अपूर्व वशिष्ठ पहले, एसबी मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रतीक सिंह दूसरे व एसवीएम इंटर कॉलेज के प्रवीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

 
विज्ञापन
Girls show their skills in archery competition
तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 बालिका वर्ग में एसएन सेन इंटर कॉलेज की मुस्कान आर्या प्रथम, सिमर गुप्ता द्वितीय व ओईएफ की श्रुति मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में बीएनएसडी इंटर कॉलेज के रितिक सेठी पहले, ओईएफ इंटर कॉलेज के दीपक दूसरे व शुभ पांडेय तीसरे स्थान पर आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed