फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी की जिद...उजड़ा परिवार: प्रेमिका के गर्दन-सिर को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद फंदे से झूला, पढ़ें पूरी कहानी

Sat, 17 Jun 2023 05:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jun 2023 05:38 AM IST
विज्ञापन
Girlfriends neck and head were cut with an axe, then lover hanged herself, Family ruined by the stubbornness
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जिले में एक ही गांव के दो पड़ोसी और एक ही बिरादरी के परिवारों के बीच 24 घंटे पूर्व प्रेम मिलन था। लेकिन प्रेमी की जिद ने जीवन भर की खाई पैदा कर दी। प्रेमी खुद दुनिया से चला गया और प्रेमिका को भी हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इस घटना से दो परिवार ही नहीं,  बल्कि पूरा गांव सकते में हैं।

दोनों के शवों को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। जिले की सीमा मध्यप्रदेश के बरौंधा थाना के मुडिय़ादेव गांव में प्रेमी की ओर से की वारदात से गांव के निवासी सहमे हुए हैं। उनको भरोसा नहीं था कि इतनी कम आयु में यह किशोर इतनी बड़ी वारदात कर खुद फंदे में झूल जाएगा।

प्रेमिका के परिजन तो किशोर के परिजनों पर भी उसे उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। प्रेमिका के पिता ने कहा कि जब वह दो साल बाद पुत्री के बालिग होने पर शादी कराने के लिए तैयार थे तो प्रेमी को यह हरकत नहीं करनी चाहिए थी। अभी उन्हें बड़ी बेटी की शादी भी करनी है।

Girlfriends neck and head were cut with an axe, then lover hanged herself, Family ruined by the stubbornness
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

प्रेमी की जिद ने सब कुछ तबाह किया
इसे लेकर दोनों परिवार के बीच कई बार बातचीत भी हुई थी, लेकिन प्रेमी की जिद ने सब कुछ तबाह कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटना गांव में हो जाएगी उनको विश्वास नहीं होता है। समझ में नहीं आता कि इतनी कम आयु में ऐसी घटना हो जाएगी। इस तरह की घटना रोकने के लिए युवकों को समझाने की जरूरत है।

Girlfriends neck and head were cut with an axe, then lover hanged herself, Family ruined by the stubbornness
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग स्थानों पर हुआ अंतिम संस्कार
इस घटना के हो जाने के बाद मृतक प्रेमी प्रेमिका के परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों के परिजन शव लेकर गांव पहुंचे, तो दोनों परिवार के बीच तकरार भी देखी गई। सुरक्षा के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों के परिजनों ने अलग-अलग स्थान पर दोनों का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriends neck and head were cut with an axe, then lover hanged herself, Family ruined by the stubbornness
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

कुल्हाड़ी से प्रेमिका को काटा, खुद फंदे से झूला
नाबालिग प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को घर में बुलाकर उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद जंगल में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया। इस घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Girlfriends neck and head were cut with an axe, then lover hanged herself, Family ruined by the stubbornness
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

बालिग होने पर शादी की बात से नाराज था किशोर
किशोरी के परिजनों के बालिग होने पर शादी की बात से नाराज होकर घटना करने की बात सामने आई है। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के बरौंधा थाना अंतर्गत मुड़ियादेव गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का गांव की उसी की बिरादरी की 17 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed