{"_id":"5b0844794f1c1ba96e8b4804","slug":"gangrape-with-girl-in-auraiya-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंधी और अंधेरे का फायदा उठाकर चार लोगों ने युवती को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और अंधेरे का फायदा उठाकर चार लोगों ने युवती को बनाया हवस का शिकार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 26 May 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरेया जिले में गुरुवार शाम आई तेज आंधी के दौरान दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। युवती के माता-पिता का कहना है कि वो दोनों औरेया गए थे। तेज आंधी आने के कारण वो वापस नहीं आ सके। घर आने पर बेटी ने आपबीती सुनाई।
डेमाे पिक
गुरुवार शाम आई तेज आंधी में क्षेत्र के एक गांव में युवती को घर में अकेला पाकर की धारदार हथियारों के बल पर दबंगों ने मारपीट कर मरणासन्न कर बेहोश किया। बाद में युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। होश आने पर पीड़िता ने माता-पिता को चार लोगों द्वारा उसके साथ बलात्कार किए जाने की जानकारी दी।
डेमाे पिक
थाना दिबियापुर के एक गांव निवासी पीड़ित माता-पिता ने बताया कि उसकी गोद ली पुत्री है। जिसकी शादी उन्होंने पिछले मार्च महीने में कर दी थी। पति दिल्ली में ट्रक चालक है, वह यहां नहीं था। गुरुवार को वह लोग भी किसी काम से औरैया गए हुए थे। इसी बीच तेज आंधी के कारण वह समय से घर नहीं लौट सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
शिकायती पत्र में बताया कि उसी समय अंधेरा व आंधी का फायदा उठाकर रात लगभग आठ बजे थाना क्षेत्र निवासी लोगों ने उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया। बताया कि जब वह वापस पहुंचे तो उसकी पुत्री ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर वह गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ङाक्टर न होने पर शुक्रवार को सुबह युवती को पुलिस के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए कानपुर भेजा गया है। इस मामले में एसओ नफीस सिद्दीकी ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। घटना की जानकारी कर रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को पकड़ा जाएगा।